---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बने अडानी तो ग्रुप के इस शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: गुजरात से आने वाले गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसके बाद उनके शेयरों में तमाम लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। अडानी का ग्रुप काम क्या करता है और शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ जो उनकी संपत्ति बढ़ती गई? इसपर हम आपको बताते हैं। अडानी ग्रुप के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: गुजरात से आने वाले गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसके बाद उनके शेयरों में तमाम लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। अडानी का ग्रुप काम क्या करता है और शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ जो उनकी संपत्ति बढ़ती गई? इसपर हम आपको बताते हैं। अडानी ग्रुप के लिए आज का दिन काफी सुखद रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

अभी पढ़ें Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें अपने शहर का लेटेस्‍ट रेट

---विज्ञापन---

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा शेयर

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर शुरुआती कारोबार में ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शेयर शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 3865.60 रुपये पर पहुंच गए। बताया गया कि यह इसका नया 52 वीक हाई प्राइस रहा। इसके अलावा मार्केट कैप के मामले में भी इसने नई ऊंचाइयां देखी। इसने LIC, ITC जैसे शेयरों को पीछे कर दिया।

शेयरों में तेजी का क्या कारण है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में कंपनी को शामिल करने की घोषणा के बाद से अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने शेयरों में बढ़ोतरी देखी है। अब तक सितंबर के महीने में शेयर प्राइस में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

---विज्ञापन---

वहीं, इसकी दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई। तेजी के रूप में देखा जाए तो अडानी इंटरप्राइजेज 30 सितंबर से श्री सीमेंट के स्थान पर देश के सबसे अधिक ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक गेज बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल होने वाली है। यह भी एक बड़ा ब्रेक है।

अभी पढ़ें Mukesh Ambani ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपए का किया दान

---विज्ञापन---

इस साल अब तक इतने बिलियन डॉलर जोड़े

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी ने इस साल अब तक अपनी संपत्ति में 72 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। दुनिया के 10 सबसे धनी लोगों में केवल एक व्यक्ति ने ही इस साल अपनी कुल संपत्ति में वृद्धि देखी है। टॉप 10 में मुकेश अंबानी भी हैं।

अडानी भारत के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर अडानी ग्रुप के संस्थापक हैं। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अरबपति के पास अदानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अदानी ट्रांसमिशन में 75% हिस्सेदारी है। इसके अलावा अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अदानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र में 65% और अदानी ग्रीन एनर्जी में 61% हिस्सेदारी है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---

(www.contentbeta.com)

First published on: Sep 16, 2022 04:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola