Mukesh Ambani ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपए का किया दान

mukesh ambani tirupati

mukesh ambani tirupati

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक और रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इन दिनों देश के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले सोमवार को उन्होंने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के भी दर्शन किए थे।

विज्ञापन

तिरुपति बालाजी ट्रस्ट को दिया 1.5 करोड़ रुपए का दान

पारंपरिक वेशभूषा में दर्शन करने पहुंचे रिलाइंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने पहले भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की, और फिर तिरुमाला में एसवी गोशाला के दर्शन किए। मुकेश अंबानी ने तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपए का दान भी दिया। इसे लेकर उन्होंने तिरुमाला के रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी को डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गजराज का लिया आशीर्वाद, राधिका मर्चेंट भी रही साथ

मुकेश अंबानी ने मंदिर में मौजूद गजराज का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने हाथी के केले भी खिलाए जो कि उसने एक झटके में बड़े प्यार से खा लिए। इस दौरान उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी मौजूद रही। मीडिया से बात करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि वह तिरुमाला की यात्रा करके बहुत खुश हैं और वे वेंकटेश्वर स्वामी से सभी को आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे जब भी तिरुपति आते है तब मंदिर और भी अच्छा हो जाता है।

विज्ञापन

सोमवार को श्रीनाथ जी के किए थे दर्शन

बता दें कि मुकेश अंबानी ने सोमवार को राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन और पूजा-अर्चना की थी। वे चार्टर्ड प्लेन से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डा पहुंचे थे जहां से वे सड़क मार्ग से श्री नाथद्वारा मंदिर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ