Freeze Bank Account Active: अगर आपका खाता केवाईसी के कारण फ्रीज हो गया है और आपको वो बैंक खाता फिर से चालू करना है तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों से अपने ग्राहकों की KYC डिटेल्स को समय-समय पर अपडेट करने को निर्देश दिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई ने 29 मई 2019 को री-केवाईसी को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में कहा गया था कि अगर किसी भी मौजूदा बैंक के ग्राहकों के पास पैन, फॉर्म-60 या बैंक में जमा कोई समकक्ष दस्तावेज नहीं है, तो उनका खाता बंद हो जाएगा और फिर बंद ही रहेगा। हालांकि, आप केवाईसी के कारण फ्रीज किए गए खाते को फिर से चालू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इस सरकारी बैंक ने भी शुरू की UPI ATM सर्विस, बिना डेबिट कार्ड के मिनटों में ऐसे निकलेंगे रुपये!
ऐसे करें री-केवाईसी
री-केवाईसी की प्रक्रिया अलग-अलग कैटेगरी के ग्राहकों के लिए अलग-अलग है। बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनके ग्राहकों के लिए दोबारा केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने और अपने बैंक खाते को फिर से चालू करने के 3 आसान तरीके हैं।
- सबसे पहले बैंक ग्राहकों को अपनी होम ब्रांच (जहां आपका खाता है) में जाकर री-केवाईसी फॉर्म और जरूरी केवाईसी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी जमा करनी होगी।
- यदि किसी व्यक्तिगत निवासी ग्राहक के पास आधार नंबर और मूल पैन कार्ड है, तो वह वीडियो कॉल के जरिए भी दोबारा केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।
- अगर किसी बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक के केवाईसी डीटेल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो वह अपने साइन के साथ एक घोषणा पत्र (एफीडेबिट) ईमेल, पोस्ट और कूरियर से भी भेज सकता है। ऐसा करने से भी उसकी री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- सावधान! आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक खाते? तो बंद करवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, वरना…
मोबाइल ऐप से भी होगी री-केवाईसी
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग ऐप से भी री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा दी है। इसके लिए सबसे पहले आपको कोटक मोबाइल ऐप पर लॉगइन करना होगा। क्लिक करने के बाद यहां आपको ‘री केवाईसी’ का ऑप्शन मिलेगा। इसको चुनकर आप ओटीपी से अपनी री-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं और खाते को फिर से चालू कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
40 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
5 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
6 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
14 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines