Account Alert: अगर आपके फोन में बैंक से संबंधित अलर्ट का कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इस पर क्लिक करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
साइबर ठग आज की तारीख में इतने शातिर हो चुके हैं कि कुछ ही सेकेंड में बैंक खाते से पूरी रकम निकाल लेते हैं। इन्हीं मामलों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हाल ही में लोगों के लिए एडवाइजरी तक जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी भी मैसेज या फिर मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
ठगी का शिकार होने से बचे शख्स ने शेयर की पोस्ट
हाल ही में साइबर ठगों का शिकार होने से बचे एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘अति-महत्वपूर्ण #एलर्ट – नीचे दिए नंबरों से बैंक फ्रॉड करने की कोशिश हमारे साथ की गई! हम समय रहते संभल गए और बच गये! दोस्तों आप लोग भी सचेत रहें, ऐसे SMS बहुत आ रहे हैं!
जब भी आपके बैंक से पैन/पता/KYC अपडेट के मैसेज आयेंगे तो नंबर से नहीं आयेंगे बल्कि उनपर लिखा होगा HDFC, ICICI, SBI आदि (यानी आपके बैंक का नाम होगा), न कि कोई नंबर! ऐसे मैसेज में बताए लिंक पर क्लिक बिल्कुल न करें!
और पढ़िए – Auto Update System: बड़ी खबर! आधार से ऑटो अपडेट होंगे डिजिलॉकर के सभी दस्तावेज!
मुंबई में 40 बैंक खाताधारकों के साथ ठगी
इसके अलावा कुछ ही दिन पहले मुंबई शहर में 40 बैंक खाताधारकों के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया।
खाता केवाईसी और पैन कार्ड डीटेल अपडेट करने के नाम पर आए इस मैसेज में एक लिंक दिया गया था। बताया गया है कि इस लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक अकाउंट साफ हो गए।
टीवी एक्ट्रेस के खाते से शातिरों ने निकली रकम
मुंबई में जिन 40 लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हुआ, उनमें एक टीवी एक्ट्रेस श्वेता मेनन भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि श्वेता मेनन के पास इसी तरह का मैसेज आया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और पैनकार्ड आदि की डीटेल मांगी गई।
जब उन्हें ये डीटेल भरी तो उनके पास किसी महिला का फोन आया। फोन आने के बाद उसने मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा, जिसके बाद खाते से 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम निकल गई। श्वेता मेनन ने मुंबई पुलिस से मामले की शिकायत की है।
और पढ़िए – Account Alert: एक क्लिक पर आपके बैंक अकाउंट से साफ हो सकते हैं लाखों रुपये, ऐसे बचें
ऐसे बचे साइबर फ्रॉड से
- बैंक अकाउंट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए सीधे बैंक में जाएं।
- कोई भी बैंक आपका खाता संबंधी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता। साथ ही कहा जाता है कि बैंक संबंधी कोई भी पासवर्ड बैंक प्रतिनिधि को भी न बताएं।
- अचानक मोबाइल पर आए मैसेज को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि शातिर मैसेज की भाषा इस तरह से लिखते हैं कि लोग उसे बैंक का ही मैसेज समझ लेते हैं और भ्रमित हो जाते हैं।
- खुद को बैंक प्रतिनिधि बताने वाले शख्स के साथ कोई भी ओटीपी शेयर न करें।
- बैंक जाकर ही कस्टमर केयर नंबर लें। उसे अपने मोबाइल फोन में फीड करें। गूगल से नंबर सर्च न करें।
- कई बार सोशल मीडिया मैसेंजर्स पर परिचित बनकर शातिरों के मैसेज आते हैं। ऐसे में उस परिचित को सीधे फोन करके मामला जानें।
- किसी भी एटीएम बूथ पर अपने कार्ड को अनजान व्यक्ति को न दें। इससे आपके कार्ड की क्लोनिंग हो सकती है।
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines