Aadhar Card Latest Update: आधार कार्ड ये वो कार्ड है जो आज के समय में जीवन का एक अहम पहलू बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक न जाने कितने काम होते हैं जिसमें हमें आधार की जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना है या फिर अपनी गाड़ी का फास्टैग बनवाना है। हर जगह पर आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड का मिस यूज हो रहा है तो आपके लिए कहीं ना कहीं समस्या आने वाले भविष्य में हो सकती है। इसी से जुड़ी एक समस्या हम आपके लिए इस आर्टिकल में ले कर आए हैं।
सिम कार्ड से हो रही है धोखेबाजी
दरअसल एक आधार कार्ड पर आप कई सारे सिम कार्ड इशू कर सकते हैं। लेकिन अभी के समय में इसका मिस यूज देखा जा रहा है। हो सकता है कि आपके आधार कार्ड की जानकारी लेकर कोई दूसरा व्यक्ति आपके नाम पर सिम इश्यू करा कर यूज कर रहा हो, हालांकि ऐसा नहीं है कि आप इसका पता नहीं लगा सकते। इसके बारे में पता करके उस नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। तो चलिए पहले आपको बताते हैं कि वो तरीका क्या है, इसके जरिए आप अपने आधार कार्ड पर चल रहे सिम के बारे में पता कर सकते हैं।
ऐसे पता लगा सकते हैं
पता लगाने के लिए आपको दूरसंचार की वेबसाइट tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाना होगा। वहां अपने मोबइल नंबर डालने के बाद, ओटीपी को दर्ज करें। सब्मित करते ही आपके सामने चल रहे सिम की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर जिस नंबर को बंद करना चाहते हैं उसके लिए ब्लॉक की शिकायत कर दें। अगर टेलिकॉम डिपार्टमेंट सब कुछ ठीक पाता है तो वो नंबर बंद कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Onion Price: महंगी होती हुई प्याज के बीच आई बड़ी खबर, एक गलती पड़ सकती है भारी!
9 सिम एक नंबर पर चला सकते हैं
अभी की बात करें तो सरकार की तरफ से 9 नबंर चलाने की मंजूरी सरकार ने दी है। तो अपने जाना कि कितने आसान तरीके से आप अपने आधार कार्ड पर चल रहे सिम का पता लगा सकते हैं। इसलिए मौजूदा समय में अपने आधार को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं , क्योंकि ये केवल एक कार्ड ही नहीं बल्कि आपके जीवन का एक हिस्सा है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines