अगर आधार और पैन लिंक करने की आखिरी तारीख नजदीक है. अगर आपने अब तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो 31 दिसंबर 2025 तक करा लें, क्योंकि ऐसा नहीं कराने पर आगे आपको इसके नतीजे भी भुगतने पड़ सकते हैं. अगर आपका आधार कार्ड 1 अक्टूबर, 2024 से पहले जारी हुआ था और आप इनकम टैक्स देते हैं, तो अपने आधार और पैन को लिंक करना जरूरी है.
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि अगर वे अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो क्या होगा या इससे उन्हें कोई परेशानी हो सकती है.आइये जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपने आधार को पैन से लिंक नहीं करता है, तो उसे किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:
यह भी पढ़ें : Is Bank Open Today: आज बैंक बंद हैं या खुले? चेक करें अपने शहर का स्टेटस
आधार पैन लिंक नहीं करने पर क्या होगा ?
- ITR रिफंड मिलने में दिक्कत होगी .
- अगले साल अपना ITR रिटर्न फाइल करने में आपको दिक्कत होगी.
- TCS या TDS ज्यादा रेट पर लगेगा. बैंक अकाउंट खोलने में दिक्कत होगी.
- डेबिट या क्रेडिट कार्ड पाने में दिक्कत होगी.
- बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक दिन में 50000 रुपये से ज्यादा जमा नहीं कर पाएंगे.
- एक फाइनेंशियल साल में 250000 रुपये से ज्यादा जमा नहीं कर पाएंगे.
- किसी भी बैंक में 10000 रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें : UP और दिल्ली-NCR में घना कोहरा, 1 से 12वीं तक की क्लास आज खुली है या बंद?
आप अपने आधार और पैन को लिंक करने का ये प्रोसेस SMS से भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए, आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
SMS से लिंक कैसे करें?
सबसे पहले, कस्टमर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजना होगा: UIDPAN <12 अंकों का आधार नंबर> <10 अंकों का पैन नंबर>
आप यह मैसेज <567678> या <56161> पर भेज सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका आधार नंबर 987654321012 है और आपका पैन नंबर ABCDE1234F है, तो आपको UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F टाइप करके <567678> या <56161> पर भेजना होगा.
- किसे इसकी जरूरत नहीं है?
- जो लोग ITR फाइल नहीं करते हैं.
- जो जम्मू और कश्मीर, असम और मेघालय जैसे राज्यों में रहते हैं.
- जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है.
- जो भारतीय नागरिक नहीं हैं.
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines