UP और द‍िल्‍ली-NCR में घना कोहरा, आज स्‍कूल खुले हैं या बंद?

UP और द‍िल्‍ली समेत पूरे एनसीआर में रात से ही घना कोहरा है. ऐसे में जान‍िये क‍ि आज आपके बच्‍चे के स्‍कूल में छुट्टी कर दी गई है या स्‍कूल सामान्‍य द‍िनों की तरह खुले हुए हैं?

school closed or open

सोमवार को स्‍कूल बंद हैं या खुले

आज द‍िल्‍ली यूपी और पूरे एनसीआर में घना कोहरा और भयंकर ठंड है. सोमवार 29 दिसंबर को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत ज्‍यादा ठंड रहने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत ज्‍यादा संभावना है. दिल्ली NCR में, सोमवार सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत घना कोहरा देखा जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं क‍ि क्या दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार 29 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?

स्‍कूलों में आज छुट्टी है या नहीं ?

तो आपको बता दें क‍ि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में ठंड के कारण क्लास 12 तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे.PTI की र‍िपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश राज्य भर के सभी ICSE, CBSE और UP बोर्ड स्कूलों पर लागू होगा.

विज्ञापन

दूसरी ओर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए, नोएडा के जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव के ज्‍यादार स्कूल पहले ही सर्दियों की छुट्टियों के लिए बंद हो चुके हैं. पहले से तय विंटर वेकेशन शेड्यूल के कारण कई संस्थानों में रेगुलर क्लास नहीं लगेंगी. हालांकि, कई स्‍कूलों में अभी छुट्टी नहीं हुई है, इसल‍िए माता-पिता को सही तारीखों के लिए अलग-अलग स्कूलों का कैलेंडर देखना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ