Aadhaar-PAN linking: बस एक SMS और आपका आधार PAN से हो जाएगा लिंक, 31 द‍िसंबर है Last Date

Aadhaar Pan Link Last Date: अगर आपका आधार कार्ड 1 अक्टूबर, 2024 से पहले जारी हुआ था और आप इनकम टैक्स देते हैं, तो अपने आधार और पैन को लिंक करना जरूरी है. जान‍िये एसएमएस के जर‍िए पैन और आधार को कैसे ल‍िंक कर सकते हैं?

aadhaar pan linking last date

PAN कार्ड को आधार से ल‍िंक करने की आख‍िरी तारीख 31 द‍िसंबर है.

अगर आधार और पैन लिंक करने की आख‍िरी तारीख नजदीक है. अगर आपने अब तक अपने पैन को आधार से ल‍िंक नहीं क‍िया है तो 31 द‍िसंबर 2025 तक करा लें, क्‍योंक‍ि ऐसा नहीं कराने पर आगे आपको इसके नतीजे भी भुगतने पड़ सकते हैं. अगर आपका आधार कार्ड 1 अक्टूबर, 2024 से पहले जारी हुआ था और आप इनकम टैक्स देते हैं, तो अपने आधार और पैन को लिंक करना जरूरी है.

विज्ञापन

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि अगर वे अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो क्या होगा या इससे उन्हें कोई परेशानी हो सकती है.आइये जानते हैं क‍ि अगर कोई व्यक्ति अपने आधार को पैन से लिंक नहीं करता है, तो उसे क‍िन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

विज्ञापन

आधार पैन ल‍िंक नहीं करने पर क्‍या होगा ?

  • ITR रिफंड मिलने में दिक्कत होगी .
  • अगले साल अपना ITR रिटर्न फाइल करने में आपको दिक्कत होगी.
  • TCS या TDS ज्‍यादा रेट पर लगेगा. बैंक अकाउंट खोलने में दिक्कत होगी.
  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड पाने में दिक्कत होगी.
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक दिन में 50000 रुपये से ज्‍यादा जमा नहीं कर पाएंगे.
  • एक फाइनेंशियल साल में 250000 रुपये से ज्‍यादा जमा नहीं कर पाएंगे.
  • किसी भी बैंक में 10000 रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे.

य‍ह भी पढ़ें : UP और द‍िल्‍ली-NCR में घना कोहरा, 1 से 12वीं तक की क्‍लास आज खुली है या बंद?

विज्ञापन

आप अपने आधार और पैन को ल‍िंक करने का ये प्रोसेस SMS से भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए, आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

SMS से लिंक कैसे करें?
सबसे पहले, कस्टमर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजना होगा: UIDPAN <12 अंकों का आधार नंबर> <10 अंकों का पैन नंबर>

विज्ञापन

आप यह मैसेज <567678> या <56161> पर भेज सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका आधार नंबर 987654321012 है और आपका पैन नंबर ABCDE1234F है, तो आपको UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F टाइप करके <567678> या <56161> पर भेजना होगा.

  • किसे इसकी जरूरत नहीं है?
  • जो लोग ITR फाइल नहीं करते हैं.
  • जो जम्मू और कश्मीर, असम और मेघालय जैसे राज्यों में रहते हैं.
  • जिनकी उम्र 80 साल से ज्‍यादा है.
  • जो भारतीय नागरिक नहीं हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ