Aadhar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम और पता? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Aadhar Card: आधार कार्ड बनाते समय उसमें परमानेंट एड्रेस डाला जाता है। कई बार नौकरी के लिए अपना गर छोड़ना पड़ता है, ऐसी स्थिति में आधार कार्ड धारक कितनी बार अपना पता और नाम बदल सकते है?

Aadhar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम और पता? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Aadhar Card: आधार कार्ड भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। कई बार इसको बनाने में नाम, जेंडर या पते में कुछ गलत हो जाता है। इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनके तहत ही आप बदलाव करा सकते हैं। UIDAI की तरफ से इनमें सुधार करने का मौका दिया जाता है। आज आपको बताएंगे कि आधार कार्ड में नाम या एड्रेस में कितनी बार और कैसे बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

कितनी बार चेंज कर सकते हैं एड्रेस?

लोगों का पता कई बार बदलता है। कई बार लोग अपनी नौकरी के लिए अपना घर छोड़ देते हैं। इसके बाद उनका पता बदलता है। यहीं से आधार कार्ड होल्डर्स के साथ परेशानी शुरू होती है। कोई भी काम कराने के लिए आधार कार्ड लिया जाता है, जिसमें एड्रेस अलग होता है। इस समस्या से निपटने के लिए आधार कार्ड में अपना एड्रेस बदलना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पता कितनी बार बदला जा सकता है? आपको बता दें कि एड्रेस में बदलाव को लेकर किसी तरह की लिमिट नहीं लगाई गई है। इसमें आप कितनी भी बार बदलाव करा सकते हैं।

विज्ञापन

नाम में कितनी बार हो सकता है बदलाव?

आधार कार्ड में पता बदलने की कोई सीमा नहीं बताई गई है। लेकिन नाम में बदलाव को लेकर कुछ नियम हैं। UIDAI के मुताबिक, कार्ड होल्डर्स नाम में केवल दो ही बार अपडेट करा सकते हैं। अगर कोई असाधारण स्थिति है तो उसमें UIDAI की तरफ से रियायत दी जाती है। 2 से ज्यादा बार नाम बदलवाने के लिए UIDAI की क्षेत्रीय शाखा में जाना होगा, जहां पर आपको बदलाव की अनुमति मिल सकती है।

विज्ञापन

Aadhar Card

कैसे कराएं बदलाव?

आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए क्षेत्र में सेंटर बनाए जाते हैं। इसके लिए क्षेत्रीय दफ्तर में जाकर help@uidai.gov.in पर मेल करने के लिए कहिए। जिसमें आपसे तीसरी बार बदलाव की ठोस वजह पूछी जाएगी। इसके लिए प्रूफ देना जरूरी होगा। जो भी जरूरी डॉक्यूमेंटेस होंगे वो सभी जमा करने होंगे, साथ ही इसके लिए 50 रुपये फीस भी ली जाएगी।

विज्ञापन

1- UIDAI की वेबसाइट इसके लिए फॉर्म डाउनलोड करें।
2- पास के आधार केंद्र पर जाए, इस दौरान फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। सेंटर के अधिकारी के पास जमा कर दें।
3- इसके साथ पहचान पत्र के लिए भी डॉक्यूमेंट देना होगा।
4- इस काम के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
5- इसके बाद बायोमेट्रिक कराया जाएगा, जिसके लिए फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन कराना होगा।
6- ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक अपडेट की एक स्लिप दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ