Aadhaar Card Scam Alert:“आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिससे भारत के सभी लोग बाखूबी परिचित होंगे। कई कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। सिम कार्ड नंबर से लेकर बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना बेहद जरूरी है। कई तरह से भारतीयों के लिए अहम दस्तावेज बन चुका आधार कार्ड आपके बैंक खाते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, एक नए तरह का स्कैम इन दिनों काफी चल रहा है जिसमें आधार कार्ड से स्कैमर्स लोगों के बैंक खाते को खाली कर रहे हैं। इस स्कैम में हैरानी की बात तो ये है कि लोगों के पास कोई ओटीपी या अप्रूवल रिक्वेस्ट आए बिना खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं।
आधार कार्ड का नया स्कैम
आधार कार्ड के नए स्कैम में स्कैमर्स (Aadhaar Card Scam) आपके बैंक खाते से सीधा पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके खाते से लिंक फोन नंबर पर कोई ओटीपी या अप्रूवल रिक्वेस्ट भी नहीं आएगा। बिना आपकी मर्जी से स्कैमर्स आपके बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके बैंक खाता खाली कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Savings Account पर मिलेगा FD वाला ब्याज, जानिए कैसे और कहां से होगा फायदा?
कैसे करें स्कैमर्स से बचाव?
अपने बैंक खाते को आधार कार्ड के नए स्कैम से बचाने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन करके आप अपने आधार बायोमेट्रिक को लॉक (How to Lock Aadhar Biometric) कर सकते हैं। आधार बायोमेट्रिक लॉक हो जाने के बाद स्कैमर्स आपके बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके फ्रॉड नहीं कर सकेंगे।
कैसे करें आधार बायोमेट्रिक को लॉक?
- सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जाएं।
- यहां पर लॉगिन करने के लिए आधार लिंक नंबर एंटर करें।
- आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
- इस तरह से UIDAI की वेबसाइट में लॉगिन हो जाएगा।
- अब यहां पर आपको कई ऑप्शन्स शो होंगे।
- इनमें से एक Lock / unlock Biometric का ऑप्शन भी होगा।
- इसे सिलेक्ट करके आप Biometric को लॉक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आधार बायोमेट्रिक को एक्सेस करके कई बैंक खातों से पैसे खाली होने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम के तहत इसे लेकर कई शिकायतें भी दर्ज हो चुकी हैं। अगर आप इस स्कैम के शिकार नहीं होना चाहते हैं तो तुरंत आधार बायोमेट्रिक को लॉक कर लें।
वीडियो के माध्यम से स्कैम के बारे में जानिए
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
6 mins agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
42 mins agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
2 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
5 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines