Aadhaar Card Related Important Information : आज की तारीख में आधार कार्ड सभी भारतीयों के लिए जरूरी है। भारत में आधार कार्ड आधिकारिक पहचान पत्र बन गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) देश के सभी नागरिकों को 12 अंकों की पहचान संख्या देता है। इसे आधार कार्ड (Aadhaar Card) के जरिए से सत्यापित किया जाता है।
हर भारतीयों का आज आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान पत्र बन गया है। इसका उपयोग व्यक्ति अपने पहचान पत्र के तौर पर भी करता है। चाहे आपको सरकारी काम करवाने हो या फिर ट्रेन में सफर हर जगह पहचान के लिए आपको आधार कार्ड पेश करना होता है। धीरे-धीरे आधार कार्ड का प्रयोग और अनिवार्यता लगातार बढ़ती जा रही है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI आधार कार्ड के जरिए नागरिकों को सत्यापन के लिए 12 अंकों की एक पहचान संख्या देता है। जिसका इस्तेमाल लोगों की पहचान करने में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड चार प्रकार के होते हैं?
आपको बता दें कि यूआईडीएआई चार तरह का आधार कार्ड चार जारी करता है। यानी आप अपना आधार कार्ड चार तरीकों से बनवा सकते हैं।
यह आधार लेटर निशुल्क होता है। अगर आपका ओरिजिनल आधार कार्ड कहीं खो जाता है तो आप नया आधार कार्ड बनवा सकते है। इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट से ऑनलाइन ही आधार लेटर को 50 रुपये का शुल्क के साथ बदलने का ऑर्डर दे सकते हैं।
1. आधार लेटर (Aadhaar Letter)
आधार लेटर एक पेपर बेस्ड लैमिनेटेड लेटर डॉक्यूमेंट है। इस पर जारी करने का डेट और एक कोड प्रिंट होता है। अगर अपना आधार लेटर नि शुल्क बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बायोमेट्रिक में कोई जानकारी अपडेट करानी होगी है।
2. आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC Card)
आधार पीवीसी कार्ड PVC मैटेरियल का बना होता है। यह काफी हल्का होता और इसमें सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारियां होती हैं। इसमें डिजिटल हस्ताक्षर आधार सुरक्षित कोड भी होता है। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप वर्चुअल आईडी और नामांकन के जरिए 50 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। UIDAI इसे स्पीड पोस्ट से आवेदक के पते पर भेजता है।
3. एम आधार (M Aadhaar)
एम आधार एक मोबाइल एप्लीकेशन है। एम आधार कार्ड में जनसांख्यिकीय जानकारी, फोटो और आधार नंबर शामिल होता है। इसमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए एक कोड भी दर्ज होता है। इसे भी आप बिना किसी फीस के UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Pension Plan: अब बुढ़ापे की नो टेंशन, इस पॉलिसी में करें निवेश और जीवनभर पाएं पेंशन
4. ई आधार (E Aadhaar)
ई आधार, आधार कार्ड एक डिजिटल यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप है। इसे पासवर्ड सुरक्षित किया जाता है। इसमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए एक कोड होता है। इसे आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं प्रति माह 2 लाख रुपये की इनकम ? NPS में करना होगा इतना निवेश
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines