Aadhaar Card Photo Update: अगर आपके आधार कार्ड में फोटो ब्लर है या आपको लगता है कि इसे चेंज करने की जरूरत है या आप लेटेस्ट फोटो अपडेट करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं. आधार कार्ड में अपनी पुरानी फोटो को अपडेट करना काफी आसान है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से आप इसे पूरी तरह ऑनलाइन (घर बैठे) नहीं बदल सकते, क्योंकि इसके लिए आपके बायोमेट्रिक्स यानी फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन की जरूरत होती है.
Bank Strike Alert: कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? SBI ने जारी की एडवाइजरी; कन्फ्यूजन दूर करें
आधार कार्ड में फोटो बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है:
समय बचाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और वहां My Aadhaar सेक्शन में जाकर Book an Appointment पर क्लिक करें. अपने शहर का चयन करें और आधार अपडेट के लिए समय (Slot) बुक करें. इससे आपको सेंटर पर लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा.
8th Pay Commission: इन कर्मचारियों को भी मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी
आधार सेवा केंद्र जाएं:
तय समय पर अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Aadhar Enrolment Centre) पर जाएं. साथ में अपना ओरिजिनल आधार कार्ड और पहचान का प्रमाण जैसे पैन कार्ड या वोटर आईडी जरूर ले जाएं.
अपडेट फॉर्म भरें:
केंद्र पर जाकर Aadhaar Update Form लें और उसमें जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद फोटो कैप्चर और बायोमेट्रिक्स की बारी आती है. वहां मौजूद ऑपरेटर आपकी लाइव फोटो क्लिक करेगा. आपको अलग से फोटो ले जाने की जरूरत नहीं होती. पुष्टि के लिए आपके फिंगरप्रिंट और आंखों का स्कैन लिया जाएगा.
DA Hike: कितना बढ़ेगा लेवल 1 कर्मचारियों का DA? जल्द मिलने वाला है 2 महीने का एरियर भी
शुल्क का भुगतान:
फोटो अपडेट करने के लिए आपको 100 रुपये (GST सहित) का शुल्क देना होगा. प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक रसीद मिलेगी जिसमें URN (Update Request Number) होगा. इसके जरिए आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं.
फोटो अपडेट होने में आमतौर पर 15 से 90 दिन का समय लगता है. सिर्फ फोटो बदलने के लिए किसी विशेष दस्तावेज की जरूरत नहीं होती, बस आपका पुराना आधार पर्याप्त है. अपडेट होने के बाद आप UIDAI की वेबसाइट से अपना ‘e-Aadhaar’ डाउनलोड कर सकते हैं या नया ‘Aadhaar PVC Card’ ऑर्डर कर सकते हैं.
इंटरनेट पर ऐसे कई दावे किए जाते हैं कि आप मोबाइल ऐप या वेबसाइट से खुद फोटो बदल सकते हैं, लेकिन UIDAI इसकी अनुमति नहीं देता. फोटो बदलने के लिए आपको एक बार आधार केंद्र जाना ही होगा.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
23 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines