हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aadhaar Card: आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ना जरूरी, लिंक न करने के ये हैं 3 नुकसान; जानें प्रोसेस

Aadhaar Link with Mobile Number: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है और इसका अपडेट रहना बहुत जरूरी है। अगर आपने फोन नंबर चेंज कर लिया है किसी अन्य वजह आधार को फोन नंबर से लिंक नहीं कर पाए हैं, तो आइए इसके नुकसान और तरीका जानते हैं। इसके अलावा ये भी जानते हैं कि कैसे जानकारी हो सकती है कि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं?

विज्ञापन
आधर से फोन नंबर को लिंक करने का तरीका

Aadhaar Card Link with Mobile Number: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार सर्विस का लाभ दिया जाता है। आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक मुख्य दस्तावेज है और कई सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों के लिए आधार का इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार होने के साथ इसका अपडेट रहना भी जरूरी है। नाम, घर का पता, जन्मतिथि जैसी जानकारियों का सही और अपडेट रहना जरूरी है। इसके अलावा आधार और मोबाइल नंबर का लिंक होना भी बहुत जरूरी है। वरना आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है, आइए जानते हैं कि आधार का फोन नंबर से लिंक होना क्यों जरूरी है? अगर दोनों आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं किया तो क्या नुकसान हो सकता है?

क्यों जरूरी है आधार का फोन नंबर से लिंक होना?

UIDAI के अनुसार आधार नामांकन के लिए फोन नंबर देना जरूरी नहीं होता है लेकिन फोन को लिंक करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसके पीछे की वजह आपके पहचान को वेरिफाइड करना है। वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर पर आधार-आधारित OTP भेजा जाता है। इसके अलावा आधार से मोबाइल नंबर को लिंक करने पर धोखाधड़ी से खुद का बचाव किया जा सकता है। ऐसे में आपकी मर्जी के बिना किसी दूसरे के लिए आधार का एक्सेस करना मुश्किल हो सकता है। फोन में ओटीपी के बिना कोई आधार का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

हाल ही में आधार ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने की सलाह दी है। साथ ही लिंक करने का प्रोसेस भी साझा किया है।

विज्ञापन

कैसे करें आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक

आधार को मोबाइल नंबर से लिंक के लिए “MyAadhaar” ऐप या पोर्टल पर जा सकते हैं। इस ऑनलाइन सर्विस से आसानी से आधार को फोन नंबर से लिंक कर सकेंगे। इसके अलावा आधार सेंटर जाकर भी आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते हैं। नजदीकी आधार सेंटर में ये काम करवाने के लिए 50 रुपये फीस चुकानी होगी।

आधार को मोबाइल नंबर से लिंक न करने के नुकसान

  1. बैंक और बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाने में समस्या हो सकती है।
  2. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में समस्याएं हो सकती हैं।
  3. e-KYC प्रोसेस को पूरा नहीं कर सकेंगे और कई काम अटक सकते हैं।

इन सबके अलावा और भी काम हो सकते हैं जिन्हें करना आपके लिए मुमकिन नहीं रहेगा। इसलिए जरूरी है कि आप वक्त रहते आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कर लें।

विज्ञापन

आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें?

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या फिर नहीं, ये जानने के लिए UIDAI आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको My Aadhaar का सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी एंटर करें। इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें। Verify पर क्लिक करें और फिर जानकारी हो सकेगी कि आधार, फोन नंबर से लिंक है या नहीं। एक संदेश दिखाई देगा जिसमें आप वो नंबर देख सकेंगे जो आधार से लिंक है। मैसेज में फोन नंबर के आखिरी तीन अंक शो होंगे।

ये भी पढ़ें- Free Aadhaar Update: शनिवार से पहले मुफ्त में होगा आधार अपडेट, बाद में UIDAI को चुकाने पड़ सकते हैं पैसे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola