Aadhaar Card में बदलना है नाम, DOB या पता? Free Update के लिए बस 3 दिन बाकी!

Aadhaar Card Free Update Deadline: क्या आप भी आधार में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, पति का नाम या पिता का नाम आदि अपडेट करवाना चाहते हैं? तो इसे फ्री में कर सकते हैं।

Aadhaar Card Free Update last date, Aadhaar Card Free Update deadline, Aadhaar Free Update, आधार कार्ड, update aadhar card online, aadhar card update, download aadhar card, uidai.gov.in aadhaar, myaadhar.uidai.gov in, aadhar card update status, aadhaar update , aadhaar address update status,

Aadhaar Card Free Update Deadline: आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। देश में इस कार्ड को लोगों की पहचान के तौर पर जाना जाता है। पहचान पत्र की तरह आधार कार्ड का भी इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह के प्राइवेट से लेकर सरकारी कामों के लिए आधार का इस्तेमाल पहचान के तौर पर किया जाता है। ऐसे में आधार कार्ड की सभी डिटेल्स सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपने घर बदल लिया है तो इसमें घर के पते को अपडेट करवाना जरूरी है। एड्रेस के अलावा अगर नाम, जन्मतिथि या फिर अन्य कोई जानकारी गलत है तो उसे भी आपको अपडेट कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

आमतौर पर आधार कार्ड में जानकारी को चेंज करवाने या अपडेट करवाने में तय फीस का भुगतान करना जरूरी होता है। हालांकि, पिछले कई महीनों से सरकार की ओर से आधार कार्ड में अपडेट करवाने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। आप फ्री में ही आधार कार्ड की जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं, लेकिन फ्री में अपडेट करवाने के लिए बस कुछ ही दिन बाकी हैं।

विज्ञापन

Aadhaar Card Free Update Last Date 2023

आधार कार्ड में फ्री अपडेट के लिए 14 दिसंबर 2023 आखिरी तारीख है। इससे पहले आप कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। 14 दिसंबर के बाद से आपको आधार में अपडेट के लिए फीस चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन

कैसे फ्री में अपडेट करें आधार कार्ड?

आधार में अगर आप भी नाम, पता, जन्मतिथि आदि को फ्री में अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। आप चाहें तो myAadhaar App के जरिए भी जानकारी को फ्री में अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

आधार में नाम, पता और DOB अपडेट करने का तरीका

myAadhaar पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें। यहां पर डॉक्यूमेंट अपडेट (Document Update) का ऑप्शन होगा। उस पर क्लिक करने के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा कर लें। आइए वीडियो के माध्यम से आगे का प्रोसेस बताते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड में अगर 10 सालों में किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं किया है, तो इसे तुरंत करें। सभी के लिए आधार में अपनी जानकारी को फ्री से अपडेट करना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ