Aadhaar Card Update: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज हैं जिसके बिना हमारे कई काम हो ही नहीं पाते हैं। इसमें समय समय पर अपडेट होता रहता है, ताकि ये बंद ना हो जाए। जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल से पहले के बने हुए हैं उनके लिए जरूरी खबर है। कई दिनों से फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने का काम किया जा रहा है, जिसको लेकर अब आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
कब तक करा सकते हैं फ्री अपडेट?
आधार को लेकर ताजा अपडेट आया है जिसके मुताबिक, 10 साल से पहले बने आधार को अपडेट कराया जा रहा है। जिसको अपडेट करने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जा रहा है। अगर आपका आधार कार्ड दस साल से ज्यादा पुराना हो चुका है, तो इसे फ्री में अपडेट कराने का मौका है। लेकिन इसकी लास्ट डेट की भी ऐलान कर दिया गया है। आप अब सिर्फ 14 सितंबर तक ही आधार अपडेट करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें… दिव्यांगजन और बिना उंगलियों वाले लोग भी करा सकते हैं Aadhar Card अपडेट, जानें प्रोसेस
अगर 14 सिंतबर के बाद किसी केंद्र पर आप आधार अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अनुसार, हर 10 में आधार को अपडेट कराना जरूरी होता है।
कैसे करें अपडेट?
1- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाएं और लॉगइन करें।
2- यहां पर My Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा, जहां पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन करें।
3- इसके बाद सभी डिटेल अच्छे से देखें करेक्ट पर क्लिक कर दें।
4- अगर डेमोग्राफिक जानकारी गलत है तो यहीं पर आप इसे सही करें साथ में मांगे गए डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दें।
5- डॉक्यूमेंट्स को आप JPEG, PNG और PDF फाइल्स में अपलोड करना होगा।
ये भी पढ़ें… Aadhar Card पर लगा लें पर्दा! चाहकर भी हैकर्स नहीं चोरी कर पाएंगे आपका डाटा
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
3 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
7 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
14 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
14 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
15 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines