Top 10 Richest Indians 2025: भारत में अरबपतियों की कुल संख्या पहली बार 350 के पार पहुंच गई है. लेटेस्ट हरून इंडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में देश में 58 नए अरबपति बने, जिससे कुल संख्या 358 हो गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो सालों में भारत में हर दो हफ्ते में एक नया अरबपति बना है.
स्पेन की जीडीपी से ज्यादा भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में ग्रोथ
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत के 358 अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई. भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में सालाना 5% की वृद्धि हुई है, जो स्पेन की जीडीपी से भी ज्यादा है और भारत की जीडीपी का लगभग आधा है.
RBI ने GDP ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया, महंगाई से मिलेगी राहत
मुकेश अंबानी पहले स्थान पर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9,55,410 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनके बाद गौतम अडानी का नाम आता है, जिनकी संपत्ति 8,14,720 करोड़ रुपये है.
जानें क्या है सिल्वर SIP? क्या इस त्योहार के मौसम में सोने से बेहतर है चांदी की खरीदारी?
भारत के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट :
- मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों में हैं. अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो भारत का सबसे बड़ा और विविध समूह है, जिसका एनर्जी, टेलीकॉम, रिटेल और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कारोबार है.
- गौतम अडाणी 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अडाणी समूह के प्रमुख अडानी का पोर्ट्स, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में विविध कारोबार है.
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ हुरून की सूची में टॉप 3 में शामिल होने वाली पहली महिला बन गई हैं.
- सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस एस. पूनावाला 2.46 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं. खुराक के मामले में सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है और यह जान बचाने वाले टीके बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने के लिए प्रसिद्ध है.
- 2.33 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला इस साल टॉप 5 में शामिल हुए हैं.
- 2.31 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ बजाज ग्रुप के चेयरमैन नीरज बजाज छठे पायदान पर हैं.
- वहीं 2.30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी सातवें स्थान पर हैं.
- 2.21 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अजीम प्रेमजी और परिवार आठवें स्थान पर है.
- 9वें स्थान पर 1.85 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गोपीचंद हिंदुजा और परिवार है.
- 1.83 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ राधाकिशन दमान और परिवार भी टॉप 10 में शामिल हैं.
UPI से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग तक, 1 अक्टूबर से लागू हो रहे ये बड़े बदलाव; देखें List
स्टार्टअप फाउंडर की संख्या बढ़ी
रिपोर्ट में 97 ऐसे स्टार्टअप फाउंडर शामिल हैं जिनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. इस लिस्ट में स्टार्टअप क्षेत्र के 46 नए लोग और पब्लिकली लिस्टेड स्टार्टअप के 12 फाउंडर शामिल हैं. पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा इस साल 15,930 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ फिर से अरबपति बन गए. जेप्टो के को-फाउंडर, 22 साल के काइवल्य वोहरा और 23 साल के आदित पालीचा भारत के सबसे युवा अरबपति हैं.
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines