8th Pay Commission: 15 महीने बाद कर्मचार‍ियों को क‍ितना एर‍ियर म‍िलेगा? समझें कैलकुलेशन

8th Pay Commission: आमतौर पर वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 से 24 महीने का समय लगता है. अगर सरकार मार्च 2027 (यानी 15 महीने बाद) में इसे लागू करती है, तो आपको 1 जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक का पूरा बकाया (Arrear) एकमुश्त मिलेगा.

8th pay commission (6)

8वां वेतन आयोग कब जारी होगा और क‍ितना पैसा म‍िलेगा.

विज्ञापन

8th Pay Commission latest Update: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर आज यानी शुक्रवार 9 जनवरी 2026 की ताजा स्थिति ये है कि सरकार ने आयोग का गठन कर दिया है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. क्‍योंक‍ि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्‍म हो गई है, इसलिए 1 जनवरी 2026 से नया वेतनमान ‘सैद्धांतिक’ रूप से प्रभावी माना जाएगा. लेक‍िन केंद्रीय कर्मचार‍ियों को यह 15 महीने बाद, जब आयोग की र‍िपोर्ट को सरकार से मंजूरी म‍िल जाएगी, तब सैलरी में यह क्रेड‍िट होता द‍िखेगा. आइये आपको बताते हैं क‍ि 15 महीने बाद क‍ितना एर‍ियर म‍िल सकता है और इसका कैलकुलेशन कैसे होगा:

Gold-Silver ही नहीं, इन 9 जगहों पर लगाएं पैसे, 2026 में म‍िलेगा बंपर र‍िटर्न

विज्ञापन

एरियर कब और कितना मिलेगा?

आमतौर पर वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 से 24 महीने का समय लगता है. अगर सरकार मार्च 2027 (यानी 15 महीने बाद) में इसे लागू करती है, तो आपको 1 जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक का पूरा बकाया (Arrear) एकमुश्त मिलेगा.

विशेषज्ञों के अनुसार, वेतन में 25% से 35% तक का उछाल आ सकता है. मान लीजिए कि आपकी मासिक सैलरी में 10000 की बढ़ोतरी होती है, तो 15 महीने का एरियर करीब 1.50 लाख होगा. उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के लिए यह राशि 5 लाख से 10 लाख तक भी हो सकती है.

फिटमेंट फैक्टर का गणित
एरियर और नई सैलरी पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगी. कर्मचारी यूनियन 3.68 के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रही हैं, जबकि सरकार इसे 2.57 से 2.86 के बीच रख सकती है.

विज्ञापन

15 महीने का एरियर कैलकुलेट कैसे होगा?
एरियर का कैलकुलेशन कुछ इस तरह होगा:
नया बेसिक वेतन – पुराना बेसिक वेतन = अंतर (Hike)
अंतर × 15 महीने = कुल बेसिक एरियर

विज्ञापन

इसमें उस अवधि का बढ़ा हुआ DA (महंगाई भत्ता) और HRA (मकान किराया भत्ता) भी जोड़ा जाएगा.

बता दें क‍ि जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला आयोग वर्तमान में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से सुझाव ले रहा है. आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने (मई 2027 तक) का समय दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार 2027 के चुनावों से पहले या बजट सत्र में बड़ी घोषणा कर सकती है.

विज्ञापन

वर्तमान में डीए 58% – 60% के करीब पहुंच चुका है. 8वां वेतन आयोग लागू होते ही डीए ‘शून्य’ (0) हो सकता है और पूरी राशि बेसिक सैलरी में मर्ज की जा सकती है. हालांक‍ि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं ल‍िया गया है.

एक्‍सपर्ट की मानें तो एरियर की राशि एकमुश्त मिलने पर आप पर टैक्स का भारी बोझ पड़ सकता है. इसलिए Income Tax Section 89(1) के तहत टैक्स राहत (Relief) के लिए फॉर्म 10E भरना न भूलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ