---विज्ञापन---

चांदी के दाम में भयंकर गिरावट, 2 दिन में 21 हजार रुपये हुई सस्ती; क्‍या सोना भी होगा सस्‍ता?

रात होते होते चांदी के दाम में भूचाल मच गया है. चांदी के दाम में 14000 से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी जा रही है. सोने के दाम में भी करेक्‍शन जारी है.

---विज्ञापन---

सोने और चांदी के दाम में भयंकर ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. खासतौर से चांदी के दाम में भूचाल सा आ गया है. आज रात 7:32 बजे MCX पर चांदी की कीमत में 14180 रुपये की ग‍िरावट देखी गई. इस फ्रेश कटौती के बाद चांदी की कीमत 236,425 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई है. प‍िछले कुछ महीनों में आई सबसे बडी ग‍िरावट है ये. सोने के दाम में भी 1258 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है. इस ग‍िरावट के बाद 24 कैरट सोने की कीमत प्रत‍ि 10 ग्राम 136751 रुपये हो गई है.

Gold Silver Price: सोने के दाम में ग‍िरावट जारी, जानें आज क‍ितना सस्‍ता हो गया सोना चांदी

---विज्ञापन---

क्यों ‘क्रैश’ हुई चांदी और सोना?

बाजार के जानकारों के अनुसार, इस ‘भयंकर’ गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण हैं:

इंडेक्स रिबैलेंसिंग (Index Rebalancing): 9 से 15 जनवरी के बीच कमोडिटी इंडेक्स में बदलाव हो रहा है. पिछले साल चांदी में 150% की तेजी आई थी, इसलिए अब इंडेक्स में इसका वजन (Weightage) घटाकर कच्चे तेल जैसे अन्य सेक्टर्स को दिया जा रहा है. इस वजह से बड़े फंड्स चांदी बेच रहे हैं.

---विज्ञापन---

मजबूत होता डॉलर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया है. जब डॉलर महंगा होता है, तो विदेशी निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग घटती है.

ट्रंप की धमकियां: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस पर 500% टैरिफ की चेतावनी और वैश्विक व्यापारिक अस्थिरता ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से निकालकर कैश की ओर धकेल दिया है.

---विज्ञापन---

क्या और गिरेंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी के लिए 2.30 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम और सोने के लिए 1.32 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम का स्तर बहुत महत्वपूर्ण है. अगर ये स्तर टूटते हैं, तो बाजार में और बड़ी मंदी देखी जा सकती है. हालांकि, शादियों के सीजन को देखते हुए निचले स्तरों पर फिर से खरीदारी लौटने की उम्मीद है.

First published on: Jan 08, 2026 07:39 PM
End of Article

About the Author

Vandana Bharti

परिचय वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एड‍िटर स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं. मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं. वन्‍दना के पेशेवर सफर में देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का योगदान रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार के फीचर पेज से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में जुड़ी रही हैं. आजतक ड‍िज‍िटल में उन्‍होंने एजुकेशन और फीचर बीट पर काम क‍िया. इसके बाद India.com में कर‍ियर पेज की नींव रखी और उसे साथ में लाइफस्‍टाइल का कारभार भी संभाला. News18.com के साथ वन्‍दना ने कर‍ियर पेज पर टीम लीड की भूम‍िका भी न‍िभाई है. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है. करीब दो दशक के अपने अनुभव में वन्‍दना ने जटिल विषयों को सरल और सटीक रूप में पेश करने में महारत हासिल की है. उनकी सबसे बड़ी खासियत जटिल और तकनीकी वित्तीय आंकड़ों को आम पाठकों के लिए बेहद सरल, रोचक और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना है. Vandana Bharti का सोशल मीडिया प्रोफाइल linkedin Facebook

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola