देश के करीब 70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में इस वक्त एक ही सबसे बड़ा सवाल घूम रहा है- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) कब लागू होगा? आयोग का गठन हुए 9 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. 3 नवंबर 2025 को इसका गठन किया गया था, लेकिन अब तक इसने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है.
हाल ही में केंद्र सरकार ने संसद में इस पर स्थिति साफ कर दी है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अभी तक न तो नए वेतन, भत्ते और पेंशन की रूपरेखा तय हुई है और न ही इसे लागू करने की तारीख तय की गई है.
संसद में वित्त राज्य मंत्री का बयान
लोकसभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अभी तक अपनी सिफारिशें (Report) प्रस्तुत नहीं की हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी नया सैलरी स्ट्रक्चर, बढ़ा हुआ डीए (DA), भत्ते और रिटायरमेंट बेनिफिट्स जानने के लिए और इंतजार करना होगा.
आयोग को गठन की तारीख से रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, जिसकी अंतिम समय-सीमा मई 2027 तक है. हालांकि, संशोधित वेतन कब से लागू होगा, इस पर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया है.
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स पर असर
इस अनिश्चितता से उन 35.77 लाख कर्मचारियों और 33.76 लाख पेंशनर्स में उत्सुकता और चिंता दोनों बनी हुई है, जो इस वेतन आयोग के दायरे में आते हैं. हालांकि इसमें रक्षा पेंशनभोगी शामिल नहीं हैं, फिर भी प्रभावित लोगों की कुल संख्या लगभग 70 लाख है.
पेंशनभोगी संगठनों की क्या हैं मांगें?
लगभग 10 लाख पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत पेंशनभोगी समाज (BPS) ने 7 अगस्त को आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर कुछ बड़ी मांगें रखी हैं. अभी महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) साल में केवल 2 बार (जनवरी और जुलाई) संशोधित होता है. संगठन की मांग है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे हर 3 महीने (तिमाही) में बदला जाए. जैसे ही महंगाई राहत (DR) 25% के पार पहुंचे, उसे बेसिक पेंशन में मिला दिया जाए ताकि पेंशनर्स की खरीदारी क्षमता बनी रहे.
बीपीएस ने न्यूनतम पेंशन 45000 रुपये और न्यूनतम बेसिक सैलरी 69000 रुपये तय करने का प्रस्ताव भी रखा है. उन्होंने सैलरी और पेंशन बढ़ाने के लिए 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, जो NC-JCM स्टाफ साइड की सिफारिशों के मुताबिक है. लंबे 10 साल के अंतराल से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सैलरी और पेंशन की समीक्षा हर 5 साल में करने की बात भी कही गई है.
बहरहाल, 8वें वेतन आयोग को अपनी अंतिम सिफारिशें सौंपने के लिए मई 2027 तक का समय मिला हुआ है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए पे-स्केल और भत्तों की सटीक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट आने का ही इंतजार करना होगा.
संबंधित खबरें
20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 mins agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
7 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
7 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
8 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
9 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines