8th Pay Commission Impact: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 8वें वेतन आयोग के गठन का रास्ता साफ कर दिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को हाथ में कुछ अतिरिक्त रकम बचने की उम्मीद जग गई है। कर्मचारियों को कुल कितना फायदा होगा, इसका सटीक पता 8वें वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशों के बाद ही चलेगा। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा, जिसके बाद 8वें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।
सभी होते हैं प्रभावित
7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर अमल से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा उछाल आया था। साथ ही पेंशनर्स के खाते में आने वाली रकम भी बढ़ गई थी। इस लिहाज से, 8वें वेतन आयोग को मंजूरी उनकी लंबे समय से चली आ रही मुराद पर मुहर के समान है। वेतन आयोग के लागू होने से केवल सरकार और उसके कर्मचारियों पर ही असर नहीं पड़ता, बल्कि बाकी जनता भी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें – GDP ग्रोथ और भारतीय इकोनॉमी को कैसे प्रभावित करेगा 8वां वेतन आयोग?
इन सेक्टर्स को फायदा
आमतौर पर वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने के 2-3 सालों तक नए आवास, कार और घरेलू सामानों की मांग में तेजी रहती है। 2016 में 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने पर लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री के आंकड़े मजबूत हुए थे। दरअसल, सैलरी या पेंशन बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों की जेब में अतिरिक्त पैसा आ जाता है। ज्यादा पैसे से पर्चेजिंग पावर बढ़ती है और वह इसका इस्तेमाल अपनी पसंद की चीजों को खरीदने में करते हैं। ऐसे में 8वें वेतन आयोग के लागू होने से इन सेक्टर्स को भी फायदा होगा।
यह भी पढ़ें – 8th Pay Commission से कितनी बढ़ सकती है सैलरी? कर्मचारियों की पेंशन में भी इजाफा
टूरिज्म में आएगी तेजी
इसके अलावा, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने का पर्यटन पर भी सकारात्मक असर देखा जाता रहा है। पहले के मुकाबले लोग घूमने-फिरने पर ज्यादा खर्चा करने लगे हैं। जब सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, तो जाहिर है उसका इस्तेमाल वे ट्रेवलिंग के लिए भी करेंगे। लिहाजा, टूरिज्म इकोनॉमी को सरकार के इस फैसले से बूस्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – इकोनॉमी के अच्छे दिन, 2026 तक भारत बन सकता है दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
महंगाई बढ़ाएगी चिंता
हालांकि, ऐसे लोग जो केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी नहीं हैं, उन्हें जरूर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने का असर महंगाई पर भी दिखता है। इससे बाजार में मांग बढ़ जाती है। किसी भी चीज के दाम डिमांड और सप्लाई के अंतर पर निर्भर करते हैं। डिमांड जब सप्लाई से ज्यादा होने लगे तो कीमतें बढ़ जाती हैं। जब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा तो वे ज्यादा खर्चा करेंगे। इससे डिमांड और सप्लाई के बीच का गैप बढ़ेगा और कीमतें चढ़ जाएंगी।
सरकार का बढ़ेगा बोझ
सरकार पर इसके असर की बात करें, तो उसका खर्चा बढ़ेगा। सातवां वेतन आयोग फरवरी 2014 में गठित किया गया था और उसकी सिफारिशें 2016 में लागू हुई थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे सरकारी खजाने पर 114000 करोड़ को बोझ पड़ा था। जाहिर है 8वें वेतन आयोग के मामले में भी ऐसा होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सरकार केवल अतिरिक्त बोझा ही उठाएगी। उसके राजस्व में भी इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें – Saif Ali Khan: 100 करोड़ का घर, 800 करोड़ का पैलेस, कितने अमीर हैं छोटे नवाब?
राजस्व में इजाफा भी होगा
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, तो उन्हें टैक्स भी पहले की तुलना में अधिक देना होगा। टैक्स से मिलने वाली रकम सरकारी खजाने में जाती है। इस तरह सरकार के राजस्व में इजाफा होगा। कुल मिलाकर कहें तो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कई तरह से अपना असर डालेंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे खपत बढ़ेगी, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें – मुंबई में सितारों का महंगा आशियाना, ये हैं बॉलीवुड स्टार्स के Most Expensive Homes
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 hr agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
11 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
19 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
21 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
21 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines