8th Pay Commission: 8 लाख केंद्रीय कर्मचारियों ने पीएम मोदी से मांगे ये 8 बदलाव, जानें

8th Pay Commission news: 8वां वेतन आयोग को लागू होने में अभी करीब 18 महीने का वक्‍त है. उससे पहले केंद्र सरकार के 8 लाख कर्मचार‍ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र ल‍िखा है, ज‍िसमें उन्‍होंने 8वें वेतन आयोग की कार्य शर्तों में कई बदलावों की मांग की है.

8th pay (1)
विज्ञापन

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लागू होने में अभी काफी वक्‍त है. इससे पहले सरकार ने टर्म ऑफ रेफ्रेंस (ToR) जारी क‍िया था. इसे लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र ल‍िखा है और इसमें कई बदलाव की मांग की है.

बता दें क‍ि केंद्रीय कर्मचार‍ियों का ये संगठन (कॉन्फेडेरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलॉई एंड वर्कर्स ) 130 व‍िभागों के 8 लाख से ज्‍यादा सरकारी कर्मचारियों को रिप्रेजेंट करता है. इस संगठन ने अपने लेटर में सरकार से 8 बदलावों की मांग की है. आइये आपको इन 8 मांगों के बारे में बताते हैं:

Advertisment
  1. संगठन ने अपने लेटर में ये ल‍िखा है क‍ि 8वें वेतन आयोग को लागू होने में अभी वक्‍त लग रहा है. ऐसे में महंगाई और देरी से हो रहे नुकसान की भरपाई करने के ल‍िए कर्मचार‍ियों को फ‍िलहाल 20% की अंतरिम राहत दी जाए.
  2. ToR से हटाए जाए गैर-अंशदायी पेंशन योजनाओं की अप्रदत्त लागत (Unfunded cost of non-contributory pension schemes) शब्द. संगठन का कहना है क‍ि केंद्रीय कर्मचारियों को इस बात का डर है कि सरकार ‘अनफंडेड एक्सपेंडिचर’ हटाने के नाम पर कहीं पेंशन कम न कर दे. इसल‍िए ToR से इस शब्‍द को हटा द‍िया जाए.
  3. संगठन ने अपने लेटर में एक मांग यह भी की है क‍ि ToR में 8th CPC की सिफारिशें 01.01.2026 से ही लागू हों, इस बात का उल्‍लेख भी क‍िया जाए.
  4. लेटर में OPS की बहाली की मांग भी की गई है. क्‍योंक‍ि कर्मचारी NPS से UPS स्कीम से संतुष्ट नहीं हैं और वे पुरानी पेंशन योजना ही चाहते हैं. ऐसे में 8th CPC के ToR में OPS की समीक्षा और इसे लागू क‍िया जाए.
  5. ToR में यह भी जोड़ा जाए क‍ि पेंशन संरचना, रिटायरमेंट लाभ, पेंशन संशोधन और 1/1/2026 से पहले या बाद में रिटायर हुए कर्मचारियों के बीच पेंशन समानता की समीक्षा की जाएगी.
  6. लेटर में संगठन ने पीएम से यह भी मांग की है क‍ि अन्य रिटायरमेंट बेनिफिट्स जैसे क‍ि कम्यूटेड वैल्यू ऑफ पेंशन 11 साल बाद बहाल हो, हर 5 साल में अतिरिक्त पेंशन/फैमिली पेंशन मिले, रिटायर कर्मचारियों के हेल्थ केयर सिस्टम को मजबूत करने को भी ToR में शाम‍िल किया जाए.
  7. ल‍िखे पत्र में ये मांग भी की गई है क‍ि ToR में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की हेल्थ स्कीम की समीक्षा भी जोड़ी जाए. वेलनेस सेंटर्स खोले जाएं और पेंशनर्स को कैशलेस मेडिकल फैस‍िल‍िटी मिले.
  8. 8th CPC के लाभों में, ऑटोनोमस बॉडीज, स्‍टैचुटरी बॉडीज और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) जैसे कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ