हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

8th Pay Commission Update: देरी हुई तो भी नहीं होगा घाटा! म‍िलेगा मोटा एरियर; जानें कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी

8th Pay Commission News: 8वां वेतन आयोग लागू होने में देरी पर कितना एरियर मिलेगा? 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर 18000 और 50000 रुपये बेसिक सैलरी के हिसाब से देखें पूरी कैलकुलेशन.

विज्ञापन
8th Pay Commission Arrears Calculator: 8वें वेतन आयोग में देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा गणित

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इन दिनों सबसे बड़ा चर्चा का विषय है – 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission). हर किसी के मन में बस दो ही सवाल तैर रहे हैं: नया वेतन आयोग कब से लागू होगा और अगर लागू होने में देरी हुई तो कितना एरियर (Arrears) मिलेगा?

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं कि सरकार एरियर काट सकती है, लेकिन रेलवे कर्मचारियों के संगठन NFIR के कार्यकारी अध्यक्ष बी.सी. शर्मा के मुताबिक, अगर आयोग देरी से भी लागू होता है, तो कर्मचारियों को पूरा एरियर मिलना चाहिए. आइए जानते हैं कि एरियर और सैलरी में बढ़ोतरी का यह पूरा गणित आखिर कैसे काम करता है.

DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें कब मिलेगा एरियर

विज्ञापन

1 जनवरी 2026 से लागू होना था, तो अब तक क्या हुआ?

नियम के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जानी हैं. हालांकि, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बना यह आयोग फिलहाल अपनी बैठकों और सिफारिशों की प्रक्रिया में है. अगर सरकार इसकी सिफारिशों को मंजूरी देकर अप्रैल 2027 से बढ़ी हुई सैलरी देना शुरू करती है, तो कर्मचारियों का 15 महीने (जनवरी 2026 से मार्च 2027) का एरियर बन जाएगा. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं, क्‍योंक‍ि लागू होने की तारीख चाहे जो भी हो, एरियर की गणना हमेशा 1 जनवरी 2026 से ही की जाएगी.

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) क्या है और कितना हो सकता है?
आपकी नई बेसिक सैलरी कितनी होगी, यह सिर्फ एक चीज पर निर्भर करता है- फिटमेंट फैक्टर. 7th Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गई थी. अब 8th Pay Commission में कर्मचारी संगठन 3.68 गुना की मांग कर रहे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार इसे 2.86 या 3.00 के आसपास रख सकती है.

विज्ञापन

Central Govt Employees DA Hike: 1.2 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा!

अगर सरकार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर तय करती है, तो एरियर का गणित कुछ ऐसा दिखेगा:

विज्ञापन

न्यूनतम बेसिक सैलरी (18,000 वालों के लिए):
मौजूदा बेसिक सैलरी:
18,000 रुपये
नई संभावित बेसिक सैलरी: 18000 × 2.86 = 51480 रुपये
हर महीने का अंतर: 51480 – 18000 = 33480
15 महीने का बेसिक एरियर: 33480 × 15 = 502,200 (लगभग 5 लाख)

50000 बेसिक सैलरी वालों के लिए:
मौजूदा बेसिक सैलरी:
50000
नई संभावित बेसिक सैलरी: 50000 × 2.86 = 143,000
हर महीने का अंतर: 143,000 – 50000 = 93,000
15 महीने का बेसिक एरियर: 93000 × 15 = लगभग 13.95 लाख रुपये (करीब 14 लाख)

विज्ञापन

हालांक‍ि इस गण‍ित को समझते हुए इस बात को ध्‍यान में रखें क‍ि यह केवल बेसिक सैलरी के अंतर का अनुमान है. अंतिम आंकड़े में डीए, एचआरए और अन्य भत्तों का समायोजन भी शामिल होगा.

कुल म‍िलाकर बात ये है क‍ि भले ही 8वें वेतन आयोग को लेकर आधिकारिक फैसले का अभी इंतजार है. लेकिन इतिहास गवाह है कि जब भी वेतन आयोग की सिफारिशें देर से लागू हुई हैं, कर्मचारियों को उनका बकाया एरियर एकमुश्त या किश्तों में जरूर मिला है. इसलिए अगर देरी होती भी है, तो यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़े एरियर का तोहफा लेकर ही आएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola