7th Pay Commission DA Hike: आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है और सबकुछ ठीक रहा है तो इस दौरान केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मोदी सरकार की ओर से महांगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इनके खाते में मोटी राशि आने वाली है।
खबरों के मुताबिक 24 मार्च शुक्रवार यानी नवरात्रि के तीसरे दिन केंद्रीय कर्मचारियों की बैठक होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा महंगाई भत्ता 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। यानी नवरात्र के दौरान कर्मचारियों के ऊपर माता लक्ष्मी बरसने वाली है।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते में साल में दो संसोधन होता है। पिछले कुछ साल के रिकॉर्ड को देखें तो सरकार हमेशा मार्च महीने में डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है। साल 2019, 2021 और 2022 में मार्च के आखिरी हफ्ते में डीए बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है तो ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी मार्च के आखिर में सरकार डीए में इजाफा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक मार्च महीने की आखिरी कैबिनेट बैठक 29 तारीख को भी होनी है लेकिन इससे पहले वाली बैठक में डीए बढ़ोतरी का ऐलान करके सरकार मार्च महीने में कर्मचारियों के खाते में ज्यादा सैलरी ट्रांसफर कर देगी।
और पढ़िए – Gold Price Today, 22 March 2023: टूट गया सोने का गुरूर, नवरात्र के पहले दिन इतना हुआ सस्ता!
1 जनवरी 2023 से ही लागू होगा बढ़ोतरी !
डीए में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में बढ़ोतरी लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो मार्च की सैलरी का भुगतान नए महंगाई भत्ते के साथ होगा। जबकि जनवरी और फरवरी का एरियर मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत 1 जनवरी 2023 से ही लागू हो जाएगा।
महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हो जाएगा
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।
लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में एकबार फिर से बढ़ोतरी होगी।
AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है ऐलान
आपको बता दें महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। आम तौर पर जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में होली से पहले और जुलाई का ऐलान सितंबर- अक्टूबर में दिवाली से पहले होता है।
मार्च और सिंतबर-अक्टूबर में होता है ऐलान
पिछला डीए में रिवीजन 28 सितंबर 2022 को दिवाली से पहले किया गया था। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। तब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। तब डीए 34 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया था। इसमें एकबार फिर अब 4 फीसदी इजाफा की बात सामने आ रही है।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
41 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines