हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट, जानें DA कितना बढ़ेगा

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी लगभग तय हो चुका है। सबकुछ ठीक रहा है तो इस साल का पहला तोहाफ होली से पहले मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन या फिर चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल दिसंबर 2022 के AICPI आंकड़े आ चुके हैं। इससे साफ है कि मार्च में इनके महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी लगभग तय है।

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का हो सकता है इजाफा

दरअसल, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। द‍िसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर पहुंच गया है। अक्‍टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। वहीं स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। इसके बाद अब महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।

और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- सोमवार को किस शहर में क्या है कीमत

एक मार्च 2023 को कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर के आसार

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।

होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा !

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 41 प्रतिशत हो जाएगा।

और पढ़िए – Infosys में बड़ी छंटनी, टेस्ट में फेल हुए 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

 गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था। फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा।

साल में दो बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधन

दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें