नई दिल्ली: एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज इनका महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म हो सकता है। दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: सोना 210 रुपये तक हुआ महंगा, चांदी के घटे दाम, दिल्ली-मुंबई से पटना तक ये रहा रेट
इस बैठक पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कयास लगाए जा रहा है कि मोदी सरकार बैठक में कई बड़े फैसले ले सकते हैं। खबर है कि है मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के डीए में 4 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो 1 अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। वहीं दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी इन लोगों को अक्टूबर में मिल सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
अभी पढ़ें – UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही मिलने वाला है एक और फायदा
दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines