7th Pay Commission: केंद्र के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म होने जा है। नवरात्र से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, लाल निशान पर Sensex और Nifty
दरअसल केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस बार महंगाई भत्ता 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनट की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि से पहले इसका भुगतान शुरू हो जाएगा। साथ अक्टूबर से उन्हें दो महीने जुलाई और अगस्त का एरियर भी मिल जाएगा।
DA बढ़ोतरी में AICPI के आंकड़े का अहम रोल
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है। फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। अभी तक सरकार ने जुलाई वाला डीए नहीं बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द डीए बढ़ा सकती है।
केंद्रीय कर्मचारियों को इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: 4700 रुपये में तक सस्ता हुआ सोना, अब 30081 रु में खरीदें 10 ग्राम
केंद्र के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines