7th Pay Commission: सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसमें कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है। ये उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने पेंशन का विकल्प चुना था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी (Effective) होगी, जिसमें BSNL और MTNL के कर्मचारी शामिल होंगे।
20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख ग्रेच्युटी लिमिट
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 30 मई को एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी हुई थी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन के 50% तक पहुंचाने के जैसा ही है। नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA के मूल वेतन के 50% तक पहुंचने पर सभी भत्तों में 25% की बढ़ोतरी होती है।
ये भी पढ़ें: EPFO Rule पर ताजा अपडेट! जानें ATM से पीएफ का पैसा कब निकाल सकेंगे?
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications, Ministry of Communications) ने BSNL और MTNL के कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है। जिसमें ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये के बजाय 25 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन इसमें वही कर्मचारी आएंगे जिन्होंने संयुक्त सेवा के लिए पेंशन का ऑप्शन चुना था, या जिनकी पेंशन सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 37 के मिलती है।
हालांकि अभी पेंशन या पारिवारिक पेंशन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फार्मूले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से बनाए गए फार्मूले के मुताबिक ही पेंशन मिलती रहेगी।
ग्रेच्युटी क्या है?
ग्रेच्युटी किसी भी सरकारी कर्मचारी को दी जाने वाली एकमुश्त राशि होता है। जो कर्मचारी सर्विस के लिए दी जाती है। ग्रेच्युटी का भुगतान रिटायरमेंट के समय पर होता है, लेकिन कई मामलों में इसे रिटायरमेंट से पहले भी ले सकते हैं। इस ग्रेच्युटी की लिमिट पहले 20 लाख रुपये थी जिसको बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया है।
ये भी पढ़ें: PF होल्डर्स ध्यान दें! EPFO 3.0 को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, होंगे कई बदलाव
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
5 mins agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
15 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
17 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
17 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
18 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
20 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
22 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
23 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
23 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines