7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, डीए में तीसरी बार इतने फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज है। इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी जून 2023 AICPI इंडेक्स के आंकड़े से लगभग साफ हो गया है कि इस बार भी डीए (DA Hike) और डीआर (DR Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा महंगाई भत्ता 42 फीसदी के बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा।
फिलहाल इन कर्मचारियों को सरकार की ओर से इसके अधिकारिक ऐलान का इंतजार है। सबकुछ ठीक रहा, तो सरकार रक्षा बंधन और दिवाली के बीच कभी भी इसका ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही एक और अच्छी बात ये है कि डीए में होने वाली बढ़ोतरी यानी बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से ही लागू मानी जाएंगी।
दरअसल केंद्र सरकार महंगाई के अनुपात में अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करती है। जून 2023 AICPI इंडेक्स के आंकड़े से इस बार भी डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। अगर इस बार भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो ये लगातार तीसरी बार होगा, जब महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
पहली बार जुलाई 2022 में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हुआ था। इसके बाद लगातार दूसरी बार 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीए 38 से उछलकर 42 फीसदी पर जा पहुंचा।
ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है इसबार भी सरकार महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी के इस ट्रेंड को जारी रख सकती है। अगर ऐसा होता है, तो महंगाई भत्ते में लगातार तीन बार चार फीसदी बढ़ोतरी का हैट्रिक लग सकता है। हालांकि अब सभी लोगों की निगाहें महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी पर टिकी हैं।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार AICPI इंडेक्स के आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ता (DA Hike) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR Hike) में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में समीक्षा करती है और इसके आधार पर बढ़ोतरी करती है।
गौरतलब है कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA Hike) में इस बढ़ोतरी से करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: