7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद अहम, जानें कितना बढ़ेगा DA

7th Pay Commission
विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम है। असल में जून महीने का AICPI इंडेक्‍स आंकड़े आने हैं। इसके बाद लगभग तय हो जाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR Hike) में कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

दरअसल केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़ों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेशनर्स के महंगाई राहत में हर 6 महीने पर समीक्षा और बढ़ोतरी करती है। इसके आधार पर पहली बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई महीने से लागू होती है। सामान्य तौर पर जनवरी के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होली के करीब और जुलाई महीने के लिए रक्षा बंधन से दिवाली से बीच होता है।

विज्ञापन

AICPI के छह महीने में से अबतक पांच महीने का आंकड़ा आ चुका है, जबकि जून महीने के AICPI आंकड़े का इंतजार है। अब तक के आए आंकड़ों के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आधिकारिक ऐलान के बाद ही करीब-करीब स्पष्ट हो जाएगा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा।

अगर डीए और डीआर में 4 प्रतिशत का इजाफा होता है, तो यह 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि इस साल होली से पहले केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। इससे करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनधारकों को सीधा फायदा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ