7th Pay Commission: 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब मिलेगा यह तोहफा !

7th Pay Commission, DA Hike

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों पर इन दिनों केंद्र सरकार मेहराना है। दिवाली के बाद एकबार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। नवरात्रि से पहले महंगाई भत्ता (DA) में चार फिसदी की बढ़ोतरी के बाद अब डीए में अगले साल जनवरी 2023 से बढ़ने की उम्मीद है। सबकुछ ऐसे ही रहा तो अगले साल भी महंगाई भत्ते में तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस बीच खबरे आ रही है कि जल्द ही केंद्र सरकार 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी कर सकती है। गौरतलब है कि बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के तहत बढ़ोतरी होती है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी लंबे अरसे से केंद्र सरकार से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ