7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरे पर दोहरा तोहफा, DA Hike के साथ एरियर भी मिलेगा !

7th Pay Commission DA Hike
विज्ञापन

7th Pay Commission DA Hike : देश में त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिल सकता है।

दशहारे से पहले डीए हाइक !

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार दशहरे से पहले हो सकता है। दरअसल, इस साल 24 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व है।

Advertisment

दरअसल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान का ट्रेंड यानी पैटर्न देखें तो सरकार किसी बड़े त्योहारों से पहल अपने कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा देती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार डीए हाइक का ऐलान दशहरा से पहले कर सकती है।

तीन महीने का एरियर भी मिलेगा !

इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा है तो इन लोगों को दशहरे से पहले तीन महीने- जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिल सकता है। दरअसल नई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से ही लागू मानी जाएगी।

दरअसल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय की ओर जारी AICPI इंडेक्स के महंगाई के आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में साल में दो बार बढ़ोतरी का ऐलान करती है। यह बढ़ोतरी हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू मानी जाती है।

विज्ञापन

डीए-डीआर में 4 फीसदी हाइक की संभावना

AICPI इंडेक्स के आंकड़े के मुताबिक साल की दूसरी छमाही के लिए सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा और अक्टूबर महीने में इन लोगों को 46 फीसदी के आधार पर DA और DR मिलने लगेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ