7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट आया है। साल 2024 के फरवरी महीने में महंगाई भत्ते का डेटा अपडेट नहीं किया गया है जिससे कन्फ्यूजन पैदा हो गई है। जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता (DA Hike) 50 परसेंट तक पहुंच गया है। इसके बाद इसे घटाकर जीरो यानी करने का नियम है। हालांकि, यह नियम 7वें वेतन आयोग के टाइम बनाया गया था लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह लागू होगा या नहीं?
आपको बता दें कि आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। एक्सपर्ट्स का मन्ना है कि इससे जीरो कर दिया जाएगा। इस बीच फरवरी में जारी होने वाले AICPI इंडेक्स के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है क्योंकि यह डेटा लेबर ब्यूरो की तरफ से शेयर नहीं किया गया।
महंगाई भत्ते की गणना का डेटा 28 मार्च को जारी होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में अब दो स्थितियां सामने आ रही हैं। पहला तो यह कि लेबर ब्यूरो अपनी गणना में बदलाव कर रहा है इसलिए इसे जीरो नहीं किया। दूसरा, अनुमान लगाया जा रहा है कि आंकड़ों की गणना इसी तरह जारी रहेगी।
महंगाई भत्ता कितना बढ़ सकता है?
जानकारों के अनुसार महंगाई भत्ते में अगला अपडेट 4 परसेंट का भी हो सकता है जिसका भुगतान 54 परसेंट की दर से ही किया जाएगा। इसके जीरो होने की संभावना कम दिख रही है। एआईसीपीआई इंडेक्स के डीए स्कोर निर्धारण को लेकर फिलहाल अपडेट नहीं किया गया है। इस समय चलन के अनुसार महंगाई भत्ता 51 परसेंट तक पहुंच गया है। अभी फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून के डेटा से तय होना है कि अगला उछाल कितना बड़ा होगा? उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 3 परसेंट की और बढ़ोतरी होगी। इसका मतलब यह 51 से बढ़कर 54 फीसदी तक हो जाएगा। दरअसल, महंगाई भत्ते की गणना AICPI इंडेक्स से होती है जिसमें अलग-अलग सेक्टर से लिए गए महंगाई से जुड़े डेटा से पता चलता है कि महंगाई भत्ता कितना बढ़ना चाहिए?
महंगाई भत्ते में आएगा भारी उछाल
7वें वेतन आयोग के अंतर्गत इस साल यानी 2024 में जनवरी से जून तक AICPI नंबर द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता तय किया जाएगा। महंगाई भत्ता 50.84 परसेंट पहुंच गया है और अभी 5 महीने का नंबर आना बाकी है। जानकारों की मानें तो इस बार भी 4 परसेंट का उछाल तय है। अब चाहे भत्ता जीरो से शुरू हो या फिर 50 परसेंट के पार गिनती चलती रहे। इसमें 4 परसेंट का उछाल हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो महंगाई भत्ता 54 परसेंट तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं इन देशों के लोग, फिर भी हैं खुश; कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines