7th Pay Commission DA Hike: सितंबर महीने में सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार एक बड़ा ऐलान करने वाली है। इसको लेकर संभावनाएं जताई जा रही है कि ये ऐलान सितंबर के तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, 3 से 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया जा सकता है। इसके पहले मार्च 2024 में सरकार ने DA में 4 प्रतिशत तक बढ़ाकर इसे बेसिक पे का 50 प्रतिशत तक कर दिया था।
क्या होता है DA?
DA यानी डियरनेस अलाउंस जिसे महंगाई भत्ता भी कहा जाता है। ये सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम होती है। बढ़ती मंहगाई को देखते हुए सरकार कर्मतारियों को DA का तोहफा देती है। कर्मचारी का जो मूल वेतन होता है इसे उसी के निश्चित प्रतिशत को देखकर दिया जाता है। डीए में मूल वेतन के साथ साथ उसमें हाउस रेंट अलाउंस जैसी दूसरी रकम को भी जोड़ा जाता है, इसके बाद वेतन बनता है। इसीलिए सरकारी कर्मचारियों को DA शब्द से काफी जुड़ाव होता है।
ये भी पढ़ें… केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, MP के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा नई पेंशन स्कीम का फायदा
कब होगा ऐलान और कितनी होगी बढ़ोतरी?
सरकार सितंबर के दूसरे हफ्ते में इसका ऐलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना तो तय है। लेकिन संभावनाएं ये भी जताई जा रही हैं कि ये 4 प्रतिशत तक भी बढ़ाया जा सकता है। मार्च 2024 की बात करें तो इस दौरान सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें कि DA और DR (महंगाई राहत) में साल (जनवरी और जुलाई) में दो बार बढ़ोतरी होती है।
COVID-19 का बकाया मिलेगा?
कोविड के दौरान महंगाई भत्ते को फ्रीज कर दिया गया था। 2020 से 2021 तक सरकार ने लगभग 18 महीने का DA रोका था। जिसके लिए कर्मचारियों ने काफी विरोध भी किया था। अब इस रुके हुए भत्ते को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं कि क्या वो भी इसके साथ दिया जाएगा? इसको लेकर मानसून सत्र में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार डीए और महंगाई राहत के 18 महीने के बकाया को जारी नहीं करेगी।’
पिछली बार कितना बढ़ा था DA?
केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत तक बढ़ाकर मूल वेतन का 50 प्रतिशत कर दिया था. इसके अलावा सरकार ने महंगाई राहत (DR) में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि वर्तमान में भी सरकार DA में 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है।
ये भी पढ़ें… 10 साल बाद नौकरी छोड़ी तो मिलेंगे 10 हजार, 25 साल नौकरी तो 50% पेंशन, UPS की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
21 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines