7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। श्रम मंत्रालाय ने जून 2023 AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जून महीने के AICPI इंडेक्स में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। मई में यह जहां 134.7 अंक पर था, वहीं जून में यह उछलकर 136.4 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह जून महीने में AICPI इंडेक्स के आंकड़े में 1.7 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आंकड़ों ने बढ़ाया हौसला
मई के आंकड़े के हिसाब से कुल डीए (DA Hike) स्कोर 45.58 फीसदी था, जो जून में बढ़कर 46.24 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। इसके बाद अब लगभग तय हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद अहम, जानें कितना बढ़ेगा DA
बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सरकार की ओर से इसके अधिकारिक ऐलान का इंतजार है। सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार अगले महीने सितंबर में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान सकती है। हालांकि नई बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से ही लागू मानी जाएंगी।
46 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी के हिसाब से महंगाई (7th Pay Commission DA Hike) भत्ता मिल रहा है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीदसी की बढ़ोतरी होती है, तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगी।
सैलरी में 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सालाना 8,640 रुपए से 27,312 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मासिक बढ़ोतरी की बात करें, तो यह 720 रुपए से 2276 रुपए तक हो सकती है।
इससे केंद्र के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधे फायदा होगा।
संबंधित खबरें
Jio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
34 mins agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
2 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
6 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines