7th Pay Commission: नवरात्रि से पहले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा देने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते के बाद हाउस रेंट अलाउंस ( House Rent Allowance) को बढ़ाने भी पर विचार कर रही है। यदि एचआरए बढ़ाया जाता है, तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ऐसे तय होता है HRA
आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं। वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए HRA उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जिसमें वे काम करते हैं।
एचआरए की है तीन कैटेगरी
ये X, Y और Z तीन श्रेणियां हैं। X श्रेणी के कर्मचारियों को अपने बेसिक वेतन के 27 फीसदी की दर से HRA मिल रहा है। Y केटेगरी को 18 से 20 फीसदी की दर से HRA मिलता है। जबकि, Z केटेगरी को 9 से 10 फीसदी की दर से एचआरए मिलता है। ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है। तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हैं।
इतना बढ़ सकता है एचआरए
खबरों के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों का HRA जल्द 3 फीसदी तक बढ़ सकता है। X श्रेणी के शहरों में कर्मचारी अपने HRA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देख सकते हैं, जबकि Y श्रेणी के शहरों में उनके भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा Z श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों का HRA भी 1 फीसदी तक बढ़ सकता है।
अभी इस रेट से मिल रहा है एचआरए
फिलहाल केन्द्रीय कर्मचारियों को 27, 18 और 9 फीसदी की दर से एचआरए (HRA) मिल रहा है। पिछले साल जुलाई में DA के 25 फीसदी पार होने पर HRA को रिवाइज किया गया था और जब जुलाई 2021 में DA बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था और तब DA के 25 फीसदी पार होने पर भी HRA रिवाइज हो गया था। अब केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द एचआरए में भी 3 फीसदी की की बढोतरी की जा सकती है।
अभी पढ़ें – अब Whatsapp पर बैंकिंग सेवाएं देगा PNB, जानें- कैसे एक्टिवेट करें सर्विस
मोदी सरकार ने बढ़ाया डीए
आपको बात दें कि केंद्र सरकार ने 28 सितंबर को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इससे महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गई है। है। केंद्र सरकार के इस फैसले से 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों फायदा हुआ है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines