7th Pay Commission: महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर है। सब ठीक रहा तो उनका मौजूदा डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो सकता है।
खबरों के अनुसार, बढ़ोतरी का ऐलान केंद्र सरकार अक्टूबर या नवंबर में कर सकती है। लेकिन डीए में ये रिवीजन 1 जुलाई 2023 से ही लागू हो जाएगा। यानी 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा और सरकार इसके आधार पर डीए का भुगतान करेगी। दुर्गा पूजा या फिर दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने के आसार हैं।
AICPI इंडेक्स दे रहा ये संकेत?
दरअसल, AICPI इंडेक्स के अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकता है। अब तक के जारी इंडेक्स में जनवरी में यह 132.8 अंक पर रहा था। जो फरवरी महीने में 0.1 अंक कम होकर 132.7 अंक पर आ गया। वहीं मार्च महीने के दौरान यह आंकड़ा 0.6 अंक बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल में 0.9 फीसदी बढ़कर 134.2 हुआ है।
वहीं मई AICPI इंडेक्स का यह 0.50 अंकों की तेजी के साथ 134.7 अंक पर रहा। हालांकि अभी जून के AICPI इंडेक्स के नंबर आना बाकी हैं। बाकी पांच महीनों की तरह इसमें भी तेजी आने की उम्मीद है। इस समय पर इंडेक्स 134.7 है। ऐसे में फिलहाल डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि यह सरकार की तरफ से आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगा कि कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी।
कर्मचारियों को इतना होगा फायदा
सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56,900 रुपए है। 46 फीसदी के हिसाब से 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 8,640 रुपए होगा। यानी महंगाई भत्ते में 720 रुपए महीना की दर से बढ़ोतरी होगी। जबकि अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 42 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
नया महंगाई भत्ता (46%) 8280 रुपए/महीने
अबतक महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 8280-7560= 720 रुपए/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपए
नया महंगाई भत्ता (46%) 26,174 रुपए/महीने
अबतक महंगाई भत्ता (42%) 23,898 रुपए/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 26,174-23,898 = 2276 रुपए/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
साल में दो बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधन
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। अमूमन जनवरी के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान होली से पहले होता है। जबकि जुलाई के लिए दुर्गा पूजा या फिर दिवाली से पहले होता है।
अब तक के महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 42 फीसदी से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने इस साल होली के समय डीए 4 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। अब अगर डीए-डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
और पढ़िए –बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
3 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
4 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
4 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
5 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
15 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
16 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
21 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
1 day agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines