केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ी गुड न्यूज दी है. मोदी सरकार ने बुधवाई को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया, जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी के साथ-साथ पेंशन होल्डर्स को भी फायदा होगा. अब महंगाई भत्ते की बेसिक पे 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी.
सैलरी में कितना इजाफा?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 18 हजार रुपये है तो बढ़ोतरी के बाद हर महीने उसे 540 रुपये एक्सट्रा मिलेंगे. जबकि 56,100 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने 1,683 रुपये का फायदा होगा. DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फायदा कर्मचारी के बेसिक पे पर एक्सट्रा 3% लागू करके निकाला जाता है. उदाहरण के लिए, 30 हजार रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने 900 रुपये एक्सट्रा मिलेंगे. वहीं 40,000 रुपये के मूल वेतन पर 1200 रुपये की बढ़ोतरी होगी.
कितने कर्मचारियों को फायदा?
महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से 1.17 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन होल्डर्स को फायदा होगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का फैसला किया है. महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी एक जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी. इस फैसले से 48.54 लाख कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा.
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
2 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
4 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
4 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
5 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
6 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
8 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
10 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines