मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों और राज्य के विकास के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में 5 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. इसकी शुरुआत सिंगरौली से होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है.
इसके साथ ही, केंद्र सरकार की लोकप्रिय उड़ान (UDAN) योजना को अगले 10 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत देश भर में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है.
भोपाल और जबलपुर से शुरू हुईं 4 नई उड़ानें
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 4 नई डायरेक्ट फ्लाइट्स की शुरुआत कर दी गई है. इससे यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा.
भोपाल से रीवा
भोपाल से पटना
रीवा से कोलकाता
जबलपुर से कोलकाता
इन नई उड़ानों से मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से और मजबूत हो गई है.
मध्य प्रदेश में कहां-कहां बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट?
राज्य में नागरिक उड्डयन सुविधाओं का विस्तार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं. लिहाजा, मध्य प्रदेश में 5 नए एयरपोर्ट बनाने को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत सबसे पहले सिंगरौली (Singrauli) में एयरपोर्ट का निर्माण करके होगी और केंद्र सरकार ने राज्य को एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है.
सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार होगा उज्जैन एयरपोर्ट
उज्जैन में आयोजित होने वाले भव्य सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) को ध्यान में रखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट का काम तेजी से पूरा किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, उज्जैन एयरपोर्ट से जुड़ी सभी जरूरी वैधानिक और प्रशासनिक मंजूरियां 10 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी. इससे ये फायदा होगा कि सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा की सीधी सुविधा मिल सकेगी.
EPFO Alert: EPFO ने मेंबर्स के लिए जारी किया अलर्ट, पीएफ खाते से उड़ सकते हैं आपके पैसे!
क्या है उड़ान योजना और अगले 10 साल का बड़ा प्लान?
उड़े देश का आम नागरिक यानी UDAN (उड़ान) योजना की शुरुआत अक्टूबर 2016 में हुई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे, दूर-दराज और पिछड़े इलाकों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ना है, ताकि आम नागरिक भी कम खर्च में हवाई सफर कर सके. सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए अगले 10 सालों में देश भर में 100 नए एयरपोर्ट्स बनाने और चालू करने का लक्ष्य रखा है.
संबंधित खबरें
चाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
41 mins ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
2 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
8 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
10 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
12 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines