Rules Change on 1 February: जनवरी का महीना खत्म होने में केवल एक दिन बचे हैं। ऐसे में फरवरी की पहली तारीख को बहुत से नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। इसी के साथ नए महीने के साथ कुछ नए बदलाव भी होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधे आम आदमी पर दिखाई देगा। इन बदलावों में सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई के नियमों तक 5 बड़े बदलाव शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
LPG की कीमतों में बदलाव
जैसा कि हम जानते हैं कि हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। कंपनियां मार्केट के हिसाब से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती करती हैं। इसमें कमर्शियल और डॉमेस्टिक दोनों एलपीजी शामिल होती हैं। ऐसे में कीमतों के बढ़ने या घटने का असर सीधा आम आदमी की पॉकेट पर पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को कम किया था।
UPI के बदले नियम
सिलेंडर के साथ-साथ UPI को लेकर भी कुछ बदलाव किए जाने हैं। इस बार UPI से जुड़े नियमों में फिर से बदलाव किया जा रहा है। NPCI ने सर्कुलर भी जारी करके बताया है कि वह कुछ यूपीआई ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करेगा। इससे जुड़े नए नियम 1 फरवरी से लागू होंगे। इसके अलावा जिन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर्स होंगे, उनसे भी ट्रांजैक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बदलेंगे बैंकिंग के नियम
जानकारी मिली है कि कोटक महिंद्रा बैंक अपने कस्टमर्स के लिए आम सुविधाओं और फीस से जुड़े कुछ बदलाव करने जा रहा है, जो 1 फरवरी से लागू होंगे। इनमें फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और कई दूसरी बैंकिंग सर्विसेज से जुड़ी फीस को लेकर अपडेट शामिल हैं।
ATF के रेट में बदलाव
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 1 फरवरी से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि हर महीने ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ATF की कीमतों को अपडेट और रिवाइज करती हैं। ऐसे में जो लोग फ्लाइट से सफर करते हैं, ये उनके लिए जरूरी बदलाव हैं।
बढ़ेगी मारुति कारों की कीमत
अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी विश लिस्ट में मारुति की कार है, तो आपके लिए बुरी खबर है। 1 फरवरी से मारुति अपनी कुछ कारों की कीमत को बढ़ाने वाली है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कहना है कि बढ़ते इनपुट और ऑपरेशन एक्सपेंस के कारण वो ऐसा कदम उठा रहे हैं। जिन कारों की कीमत बढ़ने वाली है, उस लिस्ट में ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, ईको, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – बड़ी खबर: कब लागू होगा 8th Pay Commission? सामने आया इस सवाल का जवाब
संबंधित खबरें
Home Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
21 mins agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
3 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
4 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
12 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
17 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
18 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
19 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
19 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
20 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines