1 फरवरी से होंगे ये बड़े बदलाव, आम आदमी की पॉकेट पर दिखेगा असर

1 फरवरी 2025 से LPG सिलेंडर की कीमतों, UPI नियमों, बैंकिंग शुल्क, ATF दरों और मारुति कारों की कीमतों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की जेब पर असर डाल सकते हैं।

LPG Cylinder Price

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव

विज्ञापन

Rules Change on 1 February: जनवरी का महीना खत्म होने में केवल एक दिन बचे हैं। ऐसे में फरवरी की पहली तारीख को बहुत से नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। इसी के साथ नए महीने के साथ कुछ नए बदलाव भी होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधे आम आदमी पर दिखाई देगा। इन बदलावों में सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई के नियमों तक 5 बड़े बदलाव शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

LPG की कीमतों में बदलाव

जैसा कि हम जानते हैं कि हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। कंपनियां मार्केट के हिसाब से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती करती हैं। इसमें कमर्शियल और डॉमेस्टिक दोनों एलपीजी शामिल होती हैं। ऐसे में कीमतों के बढ़ने या घटने का असर सीधा आम आदमी की पॉकेट पर पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को कम किया था।

विज्ञापन

UPI के बदले नियम

सिलेंडर के साथ-साथ UPI को लेकर भी कुछ बदलाव किए जाने हैं। इस बार UPI से जुड़े नियमों में फिर से बदलाव किया जा रहा है। NPCI ने सर्कुलर भी जारी करके बताया है कि वह कुछ यूपीआई ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करेगा। इससे जुड़े नए नियम 1 फरवरी से लागू होंगे। इसके अलावा जिन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर्स होंगे, उनसे भी ट्रांजैक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPI Changes in 2024

बदलेंगे बैंकिंग के नियम

जानकारी मिली है कि कोटक महिंद्रा बैंक अपने कस्टमर्स के लिए आम सुविधाओं और फीस से जुड़े कुछ बदलाव करने जा रहा है, जो 1 फरवरी से लागू होंगे। इनमें फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और कई दूसरी बैंकिंग सर्विसेज से जुड़ी फीस को लेकर अपडेट शामिल हैं।

विज्ञापन

ATF के रेट में बदलाव

एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 1 फरवरी से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि हर महीने ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ATF की कीमतों को अपडेट और रिवाइज करती हैं। ऐसे में जो लोग फ्लाइट से सफर करते हैं, ये उनके लिए जरूरी बदलाव हैं।

बढ़ेगी मारुति कारों की कीमत

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी विश लिस्ट में मारुति की कार है, तो आपके लिए बुरी खबर है। 1 फरवरी से मारुति अपनी कुछ कारों की कीमत को बढ़ाने वाली है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कहना है कि बढ़ते इनपुट और ऑपरेशन एक्सपेंस के कारण वो ऐसा कदम उठा रहे हैं। जिन कारों की कीमत बढ़ने वाली है, उस लिस्ट में ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, ईको, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ