हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बैंक वालों की असली दिवाली दिसंबर में, वर्किंग शेडयूल में बदलाव से खिलेंगे हजारों चेहरे

5 Days Working in Bank: बैंक कर्मचारियों के लिए इस साल के आखिर तक बड़ा ऐलान किया जा सकता है। बहुत समय से वह सरकार से कुछ मांगें कर रहे हैं। जिसका फैसला दिसंबर में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

5 Days Working in Bank: बैंक कर्मचारियों को दिसंबर में एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। या यूं कहें कि उनकी असल दिवाली दिसंबर में ही होगी तो गलत नहीं होगा। आपको बता दें कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से सरकार से हफ्ते में 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं। अभी तक सरकार ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक सरकार उनकी मांगों को मंजूरी दे सकती है।

सरकार की मंजूरी का इंतजार 

इस फैसले को लेकर आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच पहले ही एक समझौते (MOU) पर साइन हो चुके हैं। दिसंबर 2023 में हुए इस समझौते में सरकारी और निजी दोनों बैंकों को शामिल किया गया था। इसके बाद 8 मार्च 2024 को आईबीए और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के बीच एक संयुक्त नोट पर भी साइन किए गए। जिसमें 5 दिन कामकाज और वीकेंड लीव की रूपरेखा तय की गई। हालांकि, यह बदलाव सरकार की मंजूरी पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: Public Holidays: धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर कब है पब्लिक हॉलिडे? देखें लिस्ट

विज्ञापन

यह प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास भी चर्चा के लिए जाएगा, क्योंकि आरबीआई ही बैंकों के बैंकिंग घंटों और आंतरिक कामकाज को कंट्रोल करता है। अभी तक सरकार ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी के वक्त तय नहीं किया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसपर साल के अंत तक फैसला आ सकता है।

छुट्टी के साथ शिफ्ट में होगा बदलाव?

सरकार अगर 5 दिन काम की मांग को मान लेती है तो फिर काम के घंटों में भी बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 दिन काम के दौरान घंटों में करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी की जा सकती है। इस दौरान बैंक सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला करेंगी। अभी की बात करें तो बैंक सरकारी छुट्टी के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं।

विज्ञापन

2015 से कर रहे मांग

बैंक में कामकाज के दिनों को लेकर बैंक यूनियनें 2015 से मांग करती आ रही हैं। उनकी मांग है कि हर शनिवार और रविवार को छुट्टी दी जाए। इस मांग को देखते हुए ही 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टियां देने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें: बढ़ने वाले हैं गैस के रेट! जानें क्यों महंगी होगी CNG? त्यौहारी सीजन में कीमतों में आएगा उछाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola