बढ़ने वाले हैं गैस के रेट! जानें क्यों महंगी होगी CNG? त्यौहारी सीजन में कीमतों में आएगा उछाल

CNG Price Hike: सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के चालकों को दीवाली से पहले एक बुरी खबर मिल सकती है। सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक किलो CNG के लिए पांच रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं।

CNG price Hike

CNG Price Hike: सीएनजी की कीमत बढ़ने की खबर से आम जनता की दीवाली का मजा किरकिरा हो सकता है। सरकार ने घरेलू प्रशासित मूल्य प्रणाली (APM) गैस आवंटन में 17-20% की कमी की है। जिसका सीधा असर CNG फर्म की लागत पर दिखेगा। इसके बाद CNG गैस की कीमत प्रति किलोग्राम 5 रुपये या उससे ज्यादा बढ़ाई जा सकती हैं। यह कदम CNG सेगमेंट को प्रभावित करेगा, जिससे हर दिन गैस की कटौती होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे महानगर गैस लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड जैसी कंपनियों पर सीधा असर दिखेगा।

विज्ञापन

क्यों बढ़ेगी CNG की कीमत?

एपीएम गैस भारत में कुछ ही इलाकों से निकाली जाती है। इस गैस की कीमत इसकी अंतरराष्ट्रीय दरों से सस्ती है। दरों में इस सब्सिडी से गैस कंपनियों को अपनी परिचालन लागत बनाए रखने में मदद मिलती है। यह उन्हें उपभोक्ताओं को सही कीमत पर सीएनजी गैस देने की इजाजत देता है। लेकिन हाल ही में एपीएम गैस और फंड में लगभग 17-20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर फर्मों पर पड़ा है। इसी के चलते सरकार ने कंपनियों को सस्ती गैस की आपूर्ति में कटौती कर दी है।

विज्ञापन

इसपर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कंपनियों को नुकसान नहीं उठाना है तो इसके लिए उन्हें पांच से साढ़े पांच रुपये प्रति किलो CNG की कीमत में बढ़ोतरी करनी होगी। कहा जा रहा है कि खोई मात्रा की भरपाई के कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में का रुख कर सकती हैं।

विज्ञापन

कब-कब बढ़ी CNG कीमत?

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत जून 2024 में 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जिसके बाद इसमें बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और गाजियाबाद में भी CNG की कीमत बढ़ी थीं। आपको बता दें कि मार्च 2024 में सीएनजी के की कीमत में 2.50 रुपये की कम भी किए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ