399 Days Fixed Deposit Schemes: फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने की सोच रहे हैं? लेकिन किस बैंक की स्कीम को अपनाना सही रहेगा ये आपका भी सवाल है? या कौन सा बैंक कम समय में ज्यादा फायदा दे सकता है? या फिर किस स्कीम में निवेश करना आपके लिए अधिक ब्याज दर वाला रहेगा? ऐसे कई तरह के सवालों का जवाब आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। सरल भाषा में कहें तो आज हम आपके लिए दो बैंकों की 399 दिनों वाली खास एफडी स्कीम लेकर आए हैं।
कौन से दो बैंक दे रहे हैं 399 दिनों वाले एफडी प्लान
बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 399 दिनों के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान ऑफर किया जाता है। दोनों ही बैंक द्वारा अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ स्कीम पेश की जाती है। आइए जानते हैं कि दोनों में से किस बैंक में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा।
ये भी पढ़ें- PPF, NSC, सुकन्या समृद्धि अकाउंट वालों के लिए Most Important News, जरूर पढ़ें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 399 दिनों वाली एफडी स्कीम
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग-अलग दिनों के साथ ब्याज दर भी अलग दिया जाता है। ये बैंक अपने ग्राहकों को 399 दिनों की अवधि के साथ भी फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सुविधा देता है। इसमें निवेशकों को 7 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाता है। जबकि, वरिष्ठ नागरिक एफडी पर 399 दिनों की अविध के साथ ब्याज दर अधिक पा सकते हैं। बैंक की ओर से 399 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जाता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की 399 दिनों वाली एफडी स्कीम
अपने अधिक ब्याज दर देने के कारण बैंक ऑफ बड़ोदा काफी चर्चाओं में है। बैंक की तिरंगा प्लस फिक्स्ड डिपॉजिट (Baroda Tiranga Plus Deposit Scheme) में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। तिरंगा प्लस फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत निवेशकों को 399 दिनों की एफडी पर 7.90 p.a ब्याज दर तक का फायदा दिया जा रहा है। एनआरई / एनआरओ / वरिष्ठ नागरिक और गैर-प्रतिदेय (समयपूर्व सुविधा के बिना) समेत घरेलू फिक्स्ड डिपॉजिटों (Domestic Term Deposits) पर ज्यादा ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Investment Planning Tips: भविष्य में नहीं होगी पैसों की तंगी! रिटायरमेंट से पहले ही फॉलो कर लें ये 3 टिप्स
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines