31 December Deadline:- बस कुछ ही दिनों में साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी और साल 2023 को हम अलविदा कह देंगे। हालांकि, इससे पहले हम सभी के लिए जरूरी है कि कुछ कामों को देर होने से पहले निपटा लिया जाए। साल 2023 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर तक (31 December Financial Deadline) आपके पास कुछ काम को निपटाने का आखिरी मौका है। जबकि, कुछ ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए 31 दिसंबर 2023 ही आखिरी मौका है। आइए आपको 5 ऐसे काम बताते हैं जिन्हें 31 तारीख से पहले निपटाना जरूरी है।
State Bank of India Offers Deadline
निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप भारतीय स्टेट बैंक की खास योजना का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, SBI की ओर से अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Yojana) का फायदा दिया जा रहा है। इसका फायदा आप 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं। इसके बाद अमृत कलश योजना में निवेश नहीं किया जा सकता है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 7.10 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Sovereign Gold Bond: 5 दिन के लिए सस्ता हुआ सोना!
Bank Locker Agreement Sign Deadline
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के मुताबिक सभी बैकों के लिए नए लॉकर के लिए एग्रीमेंट पर साइन करवाना जरूरी है। इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। आखिरी तारीख से पहले लॉकर के नए समझौते पर साइन जरूर कर लें।
BOB Festive offer
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के फेस्टिवल ऑफर का फायदा आप 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं। इस त्योहारी ऑफर के तहत शानदार ब्याज दर पर लोन मिल रहा है। आप कई तरह के लोन का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SBI ग्राहक लोन लेना से पहले जान लें नया ब्याज दर
Demat Account Nominee Deadline
म्यूचुअल फंड निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट का होना जरूरी है और इसके खाते के साथ नॉमिनी नेम को भी जोड़ना जरूरी है। इस काम को 31 दिसंबर 2023 से पहले कर लें, वरना आपके लिए खाते को चलाने में समस्या हो सकती है। वीडियो के जरिए जानिए Demat Account कैसे बनाते हैं?
SBI Loan Offer
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आप 31 दिसंबर तक बिना 65 बेसिस प्वाइंट के होम लोन ले सकते हैं। ऑफर के तहत आपको 8.40% सालाना ब्याज दर और 0.17% प्रोसेसिंग फीस के साथ होम लोन मिल रहा है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines