31 December 2023 Financial Deadline: साल 2023 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू हो चुका है। ऐसे में अपने सभी जरूरी काम को साल के खत्म (Year End 2023) होने से पहले ही निपटा लें। ऐसा न करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। नए साल 2024 की शुरुआत के साथ अगर आप भी अपने लिए कोई समस्या नहीं चाहते हैं तो जल्द से जल्द 31 दिसंबर तक कुछ फाइनेंशियल कामों को जरूर निपटा लें।
ऑनलाइन भुगतान से लेकर बैंक संबंधित कई काम हैं जिन्हें आपको समय रहते कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से काम हैं जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2023 से पहले निपटा लेना चाहिए।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Bank of Baroda Festive offer
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से अपने ग्राहकों के लिए एक फेस्टिवल ऑफर चलाया जा रहा है। इसका नाम ‘BOB के संग फेस्टिवल की उमंग’ है जिसका फायदा ग्राहकों को 31 दिसंबर 2023 तक मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- IMPS New Service Update: बैंक अकाउंट और नाम लिंक किए बिना भी अब भेज सकेंगे 5 लाख रुपये तक, जानिए कैसे?
इसके तहत बैंक की ओर से ग्राहकों को बेहद आकर्षक ब्याज दरों के साथ लोन की सुविधा दी जा रही है। ऑफर के तहत आप कार लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन पर फेस्टिव ऑफर का फायदा पा सकते हैं। वीडियो के जरिए जानिए क्या है BOB के संग फेस्टिवल की उमंग ऑफर?
SBI Amrit Kalash Scheme Deadline
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कई योजनाएं पेश की जाती हैं, जिनमें से एक अमृत कलश योजना है। एसबीआई की ये योजना फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए उपलब्ध है। एसबीआई की अमृत कलश योजना में 7.10% ब्याज दर का फायदा मिलता है। हालांकि, इस योजना में निवेश करने का आखिरी मौका 31 दिसंबर 2023 है। इसलिए इस तारीख से पहले इसमें निवेश करके फायदा उठा लें। क्या है एसबीआई की अमृत कलश योजना वीडियो के माध्यम से जानिए।
Free Updation of Aadhaar Deadline
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आधार कार्ड की जानकारी अगर पिछले 10 साल में अपडेट नहीं की है तो इसे 14 दिसंबर तक फ्री में करवाने की सुविधा दी जा रही है। इसके बाद आपको फीस चुकानी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Rs 2000 Note Update: अभी भी लीगल टेंडर हैं 2 हजार के नोट, आप यहां कर सकते हैं एक्सचेंज
Bank Locker Agreement
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि वो ग्राहकों से 30 दिसंबर 2023 से पहले बैंक लॉकर के लिए नए समझौते पर साइन करवा लें। ऐसा न करने वाले ग्राहकों को बाद में समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। वीडियो के जरिए बैंक लॉकर एग्रीमेंट के बारे में जानिए।
SBI Home Loan Interest Rate
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को 0.17 फीसदी प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 फीसदी सालाना की दर के साथ होम लोन दे रहा है। बैंक की ओर से फेस्टिवल ऑफर के तहत होम लोन दिया जा रहा है, जिसका लाभ ग्राहकों को 31 दिसंबर 2023 तक मिल सकेगा। ऑफर के तहत ग्राहक को होम लोन पर 65 बेसिस प्वाइंट यानी 0.65% का डिस्काउंट मिलेगा।
Inactive UPI ID
अगर आप पिछले 1 साल में यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इसके जरिए ट्रांजैक्शन प्रक्रिया को पूरा कर लें। वरना इनएक्टिव यूपीआई आईडी को डी-एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसकी सूचना यूजर्स को पहले ही मेल और एसएमएस द्वारा दे दी गई है। वीडियो के जरिए जानिए किन यूजर्स की यूपीआई आईडी डी-एक्टिवेट हो सकती है।
Mutual Fund & Demat Account Nominee Last Date
अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या फिर आपके पास भी डीमैट अकाउंट है तो जल्द से जल्द अपने नॉमिनी नेम को शामिल कर लें। खाते के साथ नॉमिनी नाम को जोड़ना सभी डीमैट अकाउंट होल्डर के लिए जरूरी है। इस काम को भी 31 दिसंबर 2023 से पहले निपटाना जरूरी है, वरना बाद में आपको समस्या हो सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
14 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
17 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
20 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
20 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines