2000 Rupees Note: बड़ी खबर! 2,000 रुपये के नोट पर RBI ने जारी किया नया अपडेट, आप भी जल्द करें ये काम!
Edited By Nitin Arora

2000 Currency Note
Edited By Nitin Arora

2000 Currency Note
2000 Rupees Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खुलासा किया कि देश के सबसे बड़े नोट यानी 2,000 रुपये के 88 प्रतिशत नोट चलन से वापस लेने के फैसले के बाद से वापस बैंकों में आ गए हैं। बताया गया कि 3.14 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आए हैं।
RBI ने मई में घोषणा की थी कि इन उच्च मूल्य वाले नोटों को वापस लिया जा रहा है। 30 सितंबर तक इन्हें बैंकों में बदल सकते हैं या फिर अपने अकाउंट में भी जमा कर सकते हैं।
फिलहाल 420 करोड़ रुपये मूल्य के ये नोट सर्कुलेशन में हैं। आरबीआई ने कहा कि प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि ऋणदाताओं द्वारा प्राप्त लगभग 87 प्रतिशत बैंक नोट जमा कर दिए गए थे, जबकि लगभग 13 प्रतिशत ही ऐसे नोट थे, जिन्हें लोगों ने बैंकों में जाकर अन्य नोटों से बदल लिए।
गौरतलब है कि उच्च मूल्य वाले 2,000 रुपये के नोट 2016 में नोटबंदी के बाद प्रचलन में लाए गए थे, जिससे बाजार में नकदी की भरपाई की जा सके।
इस साल की शुरुआत में 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा करने से पहले, RBI ने प्रचलन में उच्च मूल्य वाले नोटों को बंद करने की इच्छा जता दी थी। गौरतलब है कि 2,000 रुपये के नोटों की छपाई करीब चार साल पहले बंद कर दी गई थी।
RBI ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट वापस लाने का ऐलान किया था। केंद्रीय बैंक ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए सितंबर तक अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोट बैंकों में जमा कर दें या उन्हें दूसरे नोटों से बदल लें। 2000 रुपये के नोट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने पर सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर ही रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: