हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विदेश में पढ़ाई के लिए 10 बैंक दे रहे सस्ता एजुकेशन लोन, आज ही करें अप्लाई

Cheapest Education Loan For Abroad Studies : अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं और पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो एजुकेशन लोन ले सकते हैं। लगभग सभी बैंक विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेते हैं। हम आपको कुछ ऐसे बैंक के बारे में बता रहे हैं जो विदेश में पढ़ाई के लिए सस्ती दर पर लोन देते हैं।

विज्ञापन
विदेश में पढ़ाई के लिए SBI का खास लोन

10 Banks Are Giving Cheapest Education Loan For Abroad Studies : विदेश में पढ़ाई करना काफी महंगा होता है। पढ़ाई की फीस के अलावा वहां रहने और खाने-पीने का भी आर्थिक बोझ काफी पड़ता है। यही नहीं, फ्लाइट से आना-जाना भी काफी महंगा होता है। यही कारण है कि काफी स्टूडेंट विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा नहीं कर पाते। इस सपने को आप बैंक से एजुकेशन लोन लेकर पूरा कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के लिए सस्ती दर पर एजुकेशन लोन कई बैंक दे रहे हैं। हालांकि इन बैंकों की कई शर्तें होती हैं। इन शर्तों को पूरा करने पर आप आसानी से एजुकेशन लोन ले सकते हैं।

ये 10 बैंक दे रहे सस्ती ब्याज पर एजुकेशन लोन

1. Indian Bank

यह बैंक सालाना 8.6 फीसदी की ब्याज दर से विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन 7 साल के लिए लेते हैं तो इसकी EMI 79,435 रुपये होगी।

2. IDFC First Bank

यह बैंक 9 फीसदी की सालाना ब्याज दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप इस बैंक से 7 साल के लिए 50 लाख रुपये का लोन देते हैं तो आपको EMI के रूप में 89,606 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

विदेश में पढ़ाई के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं।

3. Union bank of India

यूनियन बैंक सालाना 9.25 फीसदी की ब्याज दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप 7 साल के लिए 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लेते हैं तो आपको 81,081 रुपये की EMI देनी होगी।

विज्ञापन

4. Bank of Baroda

यह बैंक 9.7 फीसदी की दर से विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप 7 साल के लिए 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लेते हैं तो आपको 82,233 रुपये की EMI देनी होगी।

5. ICICI Bank

यह बैंक सालाना 10.25 फीसदी की ब्याज दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप 50 लाख रुपये 7 साल के लिए लेते हैं तो इसकी EMI 83,653 रुपये होगी।

विज्ञापन

6. Canara Bank

केनरा बैंक सालाना 10.85 फीसदी की ब्याज दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप 7 साल के लिए 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लेते हैं तो आपको 85,218 रुपये की EMI देनी होगी।

7. State Bank of India

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक यह बैंक 11.15 फीसदी की सालाना दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप 7 साल के लिए 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लेते हैं तो आपको 86,007 रुपये की EMI देनी होगी।

विज्ञापन

8. Bank of India

यह बैंक 11.85 फीसदी की सालाना दर से विदेश में पढ़ाई के लिए लोन दे रहा है। अगर आप इस बैंक से 7 साल के लिए 50 लाख रुपये लेते हैं तो आपको EMI के रूप में 87,863 रुपये देने होंगे।

9. HDFC Bank

यह बैंक सालाना 12.50 फीसदी की दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। इस बैंक से अगर आप 50 लाख रुपये का लोन 7 साल के लिए लेते हैं तो 89,606 रुपये की EMI देनी होगी।

विज्ञापन

10. Axis Bank

एक्सिस बैंक 13.7 फीसदी की दर से एजुकेशन लोन दे रहा है। अगर आप इस बैंक से 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन 7 साल के लिए लेते हैं तो आपको 92,873 रुपये की EMI देनी होगी।

यह भी पढ़ें : सस्ती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं 5 बैंक, 5 लाख रुपये के Loan पर इतनी देनी होगी EMI

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर बैंकों की जो ब्याज दर दी गई है वह शुरुआती है। इसमें बदलाव संभव है। एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करने से पहले बैंक से सही ब्याज दर की जानकारी ले लें। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola