हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आ रही बिना गियर की ये नई बाइक, सिंगल चार्ज पर चलेगी 161 km, न्यू जनरेशन लुक्स और स्मार्ट फीचर्स

Zero FXE को कंपनी दमदार 7.2 kWh के बैटरी पैक के साथ ऑफर कर सकती है। ये हाई पावर बाइक है, जो सड़क पर 46 bhp की पावर जनरेट करेगी।

विज्ञापन
Zero FXE electric

Zero FXE Electric Motorcycle: यंगस्टर्स स्टाइलिश लुक्स और दमकदार इंजन पावर की बाइक्स पसंद करते हैं। इसी कड़ी में California की कंपनी Zero इंडिया में अपनी नई बाइक Zero FXE लेकर आने वाला है। ये इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसमें गियर नहीं होंगे। ये बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 161 km तक चलेगी। इस बाइक में कुल  135 kg का वजन है, जिससे राइडर को इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इंडिया में Zero FXE को Hero MotoCorp बेचेगा। ये हाई क्लास लुक बाइक है, जो फ्रंट और रियर दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक के साथ आएगी। बाइक में गोल लाइट दी जा रही है, जो इसे एलीट लुक देती है। बाइक में हाई एंड mudguard दिए गए हैं, जो इसे रेसर लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें: आ गई MG की नई हाई क्लास कार, Tata Curvv को देगी टक्कर, कीमत भी बहुत कम, जानें शानदार फीचर्स

 

बाइक में डुअल कलर ऑप्शन 

Zero FXE अपने सेगमेंट में Ultraviolette F77 बाइक को टक्कर देगा। बाइक में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। ये बाइक बड़ी हेडलाइट और Sleek लुक टेललाइट के साथ ऑफर की जा रही है। कंपनी इसमें डुअल कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। हाल ही में इस बाइक को बेंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

 

बाइक में मिलेगा 7.2 kWh का बैटरी पैक 

Zero FXE को कंपनी दमदार 7.2 kWh के बैटरी पैक के साथ ऑफर कर सकती है। ये हाई पावर बाइक है, जो सड़क पर 46 bhp की पावर जनरेट करेगी। इसमें 136 kmph की टॉप स्पीड है। ये बाइक एलईडी लाइट और सिंपल हैंडलबार के साथ दी गई है। आरामदायक सफर के लिए इसमें हैंवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं। इसमें एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। इस बाइक में सिंगल पीस सीट मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक की कीमतों और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि कंपनी इसे 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर कर सकती है और ये बाइक इस साल के अंत तक पेश कर दी जाए।

बाइक में 140 Kmph तक की टॉप स्पीड

बाजार में इसे टक्कर देने वाली Ultraviolette F77 की बात करें तो ये बाइक महज 7 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक का बेस मॉडल 3.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह बाइक आठ घंटे में फुल चार्ज होती है, इसका वजन 197 किलोग्राम है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह बाइक सिंगल चार्ज पर लगभग करीब 206 Km तक चलती है। इस बाइक में 140 Kmph तक की टॉप स्पीड है। बाइक के दो वेरिएंट आते हैं। बाइक में 29kW की मोटर और 10.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

बाइक में 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

बता दें हाल ही में कंपनी ने Ultraviolette F77 का Mach 2 वेरिएंट पेश किया था। ये वेरिएंट 2.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में एक बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस बाइक में 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है, जो राइडर की सेफ्टी को मजबूत करता है। इसमें 41mm फ्रंट फॉक्स और रियर में मोनोशॉक मिलता है, जो खराब रास्तों पर स्मूथ राइड देता है। कंपनी अपनी इस बाइक में 10.3 kWh का बैटरी पैक देता है, जो सड़क पर 40 bhp की पावर 100Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें: 16000 रुपये सस्ती हुई Jawa की धांसू बाइक, रॉयल एनफील्ड को देती कांटे की टक्कर

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki की पहली मेक-इन-इंडिया SUV अब दौड़ेगी जापान में, गुजरात से भेजीं 1600 गाड़ियां

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें