Apache और KTM को चित करने आ गई यह दमदार मोटरसाइकिल, माइलेज भी 55 Kmpl से ज्यादा, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

YZF-R15 V4 dark knight edition
Edited By Amit Kasana

YZF-R15 V4 dark knight edition
Yamaha Bikes: यामाहा ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक YZF-R15 V4 का नया डार्क नाइट एडिशन लॉन्च किया है। नाम की तरह इस मोटरसाइकिल में डैशिंग मैट ब्लैक के साथ कॉन्ट्रास्टिंग गोल्डन एलिमेंट्स कलर को यूज किया गया है। कंपनी ने इसमें गोल्डन एलॉय व्हील्स दिए हैं, जो इसकी लुक्स को बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं।
यामाहा YZF-R15 V4 शुरूआती कीमत 1.82 लाख एक्स-शोरूम है। बाइक में 155cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.4 bhp की पावर और 14.2 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 55.20 Kmpl की माइलेज देती है।

बाइक में 6 स्पीड़ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, ट्विन-एलईडी DRLS, सिंगल बाई-फंक्शनल एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA), असिस्ट और स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे एंडवांस फीचर्स हैं। बाइक में दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें एबीएस, एडीएएस जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं।
बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील हैं और 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी सीट हाइट 815 mm की है। इसमें कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस और ईमेल नोटिफिकेशन मिलेगा। बड़े अलॉय व्हील बाइक को धांसू लुक देते हैं। इसे कम हाइट वाले लोग भी बेहद आसानी से चला सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.