पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में CNG कारें आज भी काफी सकती पड़ती हैं। जो रोजाना कार से लम्बी दूरी तय करते हैं उनके लिए CNG कार बेस्ट ऑप्शन हैं। सीएनजी कारें पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में बेहतर माइलेज देती हैं। सीएनजी से चलने वाली कारें हाइब्रिड कारें हैं जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकती हैं।
लेकिन जब बात सेफ्टी की आती है तो ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि सीएनजी कार इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होता है वरना यह आगे चलकर काफी जानलेवा भी साबित हो ससकता है। यहां हम आपको सीएनजी कारों को इस्तेमाल को लेकर कुछ बेसिक जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं।
1. कार में स्मोक बिलकुल न करें
अक्सर देखमें में आता है कि लोग कार में स्मोकिंग करते हैं जोकि जोकि एक गलत ही है। अगर आप CNG कार चला रहे हैं तो बिल्कुल भी स्मोक न करें, ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। अगर कार में जरा सी लीकेज हुई कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा।
2. इंजन करें बंद
जब भी आप CNG भरवाने जानते हैं तो सबसे इंजन बंद कर दें उसके बाद सभी पैसेंजर्स को भी बाहर निकलने के लिए कहें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो CNG ठीक से नहीं भर पाएगी। कई मामलों में देखने को आता है कि CNG भरते समय कार में आगा लग जाती है और कार में बैठे लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए CNG भरवाते समय गाड़ी से थोड़ी दूरी बना कर रखें।
3. लीकेज होने पर ऐसा करें
ड्राइविंग के दौरान अगर आपकी CNG कार में लीकेज की समस्या आ रही है तो तुरंत कार को किसी सेफ जगह पर ले जायें और इंजन बंद कर दें। लीकेज को बिलकुल भी नज़रअंदाज न करें यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
4. ओरिजिनल CNG किट ही लगवायें
अगर आप अपनी कार में CNG किट लगवाने जा रहे हैं तो किसी Authorized जगह से ओरिजिनल किट ही इंस्टाल करवाएं। सस्ते के चक्कर में न पड़ें ऐसा करने से बाद में भारी नुकसान उठाना पद सकता है। सस्ती या नकली CNG किट सेफ्टी के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं होती। इनमें कब क्या दिक्कत हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए ओरिजिनल किट का भी इस्तेमाल करें।
5. लोकल एक्सेसरीज न लगवाएं
CNG कार में लोकल जगह से एक्सेसरीज बिलकुल न लगवाएं, क्योंकि यह वायरिंग का मामला है और अगर गलती से कोई कमी रह गई तो आगे चलकर यह खतरनाक साबित हो सकता है। अच्छा होगा कि आप थोड़े ज्यादा पैसे देकर ओरिजिनल एक्सेसरीज ही इनस्टॉल करवा लें।
यह भी पढ़ें: 5 सबसे सस्ती बाइक्स जो पेट्रोल पीती नहीं बस सूंघती हैं, कीमत 59 हजार रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines